फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Lonvi removed illegal occupation from roadside in Nerwa

सरकारी भूमी पर अवैध कब्जे हटाने की नेरवा में प्रक्रिया शुरू

Fri, 24 Dec 2021 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Lonvi removed illegal occupation from roadside in Nerwa
नेरवा बाजार में अवैध कब्जे हटाते लोनिवि की जेसीबी मशीन - फोटो : RAMPUR-HP
नेरवा (रोहडू)। लोक निर्माण विभाग ने नेरवा में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। लोनिवि के अधिकारियों ने प्रशासन की मौजूदगी में वीरवार देर रात तक कार्रवाई की। इस दौरान नेरवा बाजार के भठीनाला और शिहक्यार में सरकारी मशीनें लगा कर अवैध कब्जे खाली करवाए हैं।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने एक महीना पहले ही लोगों को अतिक्रमण खाली करने के लिए नोटिस जारी कर दिए थे। अधिकांश लोगों ने विभाग की ओर से जारी नोटिस को गंभीरता से नहीं लिया। आखिर विभाग ने अतिक्रमण हटाने को लेकर मुहिम शुरू कर दी है। विभाग की इस मुहिम से सरकारी जमीन पर कुंडली मार कर बैठे लोगों में हड़कंप मच गया है। अब विभाग की इस कार्रवाई पर कुछ लोगों ने सवाल भी उठाए हैं।
विज्ञापन

विभाग को लोगों के भारी विरोध का सामना भी करना पड़ा। लोगों का सबसे बड़ा आरोप है कि विभाग ने अतिक्रमण हटाने को लेकर पिक एंड चूज की नीति अपनाई है। गरीब लोगों के रास्तों के लिए एक डेढ़ फीट कब्जे तो विभाग ने हटा दिए, परंतु प्रभावशाली लोगों की ओर से जो बड़े बड़े कब्जे किए गए उस तरफ विभाग की नजर ही नहीं जा रही। जिन लोगों के आधे अथवा पूरे के पूरे मकान सरकारी भूमि पर बने, बाजार में दुकानों के छज्जे तक सड़क में है। उनके ऊपर कार्रवाई न करना विभाग की कार्रवाई पर सवाल खड़े करता है। लोग विभाग की ओर से करवाई गई डिमार्केशन पर भी सवालिया निशान उठा रहे हैं। इन लोगों का आरोप है कि विभाग ने जो दो बार डिमार्केशन करवाई थी उसमें दोनों बार की गई डिमार्केशन बिल्कुल भी मेल नहीं खा रही है। अतिक्रमण को लेकर की गई पहली डिमार्केशन में जो निशान लगाए गए, वहीं निशान दूसरी बार की डिमार्केशन में कहीं और लगा दिए गए हैं। बहरहाल विभाग की इस कार्रवाई का जहां कुछ लोगों की ओर से विरोध किया जा रहा वहीं अधिकांश लोग इसे सही करार दे रहे हैं। उनकी मांग है कि जो अवैध कब्जे बचे गए। उन पर भी बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई शीघ्र ही होनी चाहिए। एसडीएम चौपाल चेत सिंह ने कहा कि अवैध अतिक्रमण करने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी हालात में नहीं बक्शा जाएगा। सभी के खिलाफ एक समान कार्रवाई की जाएगी । - सं्वाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed