फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Literary seminar organized in Ani on the 100th birth anniversary of writer and litterateur Pandit Lok Nath Mishra.

संस्कृति को दर्शाती है सतलुज घाटी पर लिखी लोकनाथ की पुस्तक : नरेश

Thu, 16 Jan 2025 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Literary seminar organized in Ani on the 100th birth anniversary of writer and litterateur Pandit Lok Nath Mishra.
लेखक एवं साहित्यकार पंडित लोक नाथ मिश्र की 100 वीं जयन्ती पर आनी में साहित्यिक सांगोष्टी का शु
लेखक एव्ं साहित्यकार पंडित लोक नाथ मिश्र की 100 वीं जयन्ती पर आनी में साहित्यिक संगोष्ठी आयोजित
विज्ञापन

एसडीएम आनी नरेश वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी( कुल्लू)। निरमंड क्षेत्र के प्रख्यात साहित्यकार एवं शिक्षक स्व. पंडित लोक नाथ मिश्र की 100 वीं जयंती पर वीरवार को एसडीएम सभागार आनी में उनके पुत्र एपीएमसी के पूर्व चेयरमैन यूपेंद्र कांत मिश्रा के सौजन्य से साहित्यिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम आनी नरेश वर्मा बतौर मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने लेखक स्व. पंडित लोकनाथ मिश्र की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के संचालक अनिल आर्य ने संगोष्ठी पर विस्तृत प्रकाश डाला। लेखक श्यामा नंद ने सेवानिवृत्त शिक्षक लेखक एवं साहित्यकार स्व. पंडित लोक नाथ मिश्रा की जीवनी पर प्रकाश डाला और शिक्षा क्षेत्र व साहित्य क्षेत्र में उनकी सराहनीय सेवाओं को सराहा। मुख्यातिथि एसडीएम नरेश वर्मा ने कहा कि लोक साहित्य को पुस्तकों के जरिये संरक्षित करना, भावी पीढ़ी और शोधकर्ताओं के लिए ज्ञान अर्जित करने का सशक्त माध्यम है। लोक साहित्य को लेकर पंडित लोक नाथ की कई पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं, लेकिन सतलुज घाटी को लेकर प्रकाशित पुस्तक सतलुज घाटी के इतिहास और संस्कृति को दर्शाती है। ऐसी पुस्तकें लिखी जानी चाहिए, ताकि हम अपने इतिहास व लोक साहित्य को जान सकें। एसडीएम नरेश वर्मा ने कहा कि लेखक स्व. लोक नाथ मिश्रा को लेखन व इतिहास संकलन के लिए सरकार ने हिमाचल गौरव पुरस्कार से भी अलंकृत किया है, जो उनके परिवार सहित पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। इस मौके पर कार्यक्रम आयोजक यूपेंद्र कांत मिश्रा ने अपने संबोधन में अपने पिता शिक्षक लेखक और साहित्यकार स्व. पंडित लोक नाथ मिश्रा की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके पिता ने शिक्षा क्षेत्र में अपनी सराहनीय सेवाएं प्रदान कीं। इस मौके पर डीएसपी चंद्र शेखर , एक्सईएन जल शक्ति विभाग किशोर शर्मा, एक्सईएन विद्युत एफसी हरनोट, डीएफओ चमन रॉय, सेवानिवृत्त डीएफओ एमएम खुशदिल, एसएचओ पंछी लाल, समाज सेवी प्रधान बंसी लाल, समाजसेवी सतपाल ठाकुर, धनी राम ठाकुर, प्रभारी प्रधानाचार्य लेखक श्यामा नंद ओर प्रेस क्लब के प्रधान हरि कृष्ण शर्मा सहित अन्य कई लेखक व साहित्यकार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed