{"_id":"5dc963c88ebc3e5aea7bd792","slug":"light-problem-rampur-hp-news-sml313772347","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपाल में बिजली की लो वोल्टेज बनी आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपाल में बिजली की लो वोल्टेज बनी आफत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौपाल (रोहड़ू)। चौपाल उपमंडल में सभी उपभोक्ता बिजली की कम वोल्टेज की समस्या से काफी परेशान हैं। नगर पंचायत चौपाल में सुबह 6 बजे से 10 बजे तथा सायं 6 बजे से 9 बजे तक बिजली की लो वोल्टेज के कारण लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
कांग्रेस पूर्व प्रदेश सचिव धीरेंद्र चौहान, अधिवक्ता मुनीष भंडारी, कुलदीप औक्टा, चूड़ेश्वर सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष हरिनंद मेहता, रणजीत मेहता, कारोबारी संत राम, सोहन सिंह और प्रेम चंद ने कहा कि लो वोल्टेज के चलते उनका काम प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बिजली बोर्ड और सरकार से वोल्टेज ठीक करने के लिए उचित प्रबंध करने का आग्रह किया है। उन्होंने चेताया कि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो बिजली बोर्ड के खिलाफ सड़कों पर उतरने को मजबूर होना पड़ेगा। वहीं इस संबंध में बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता गुरमीत सिंह ने माना कि विद्युत उत्पादन कम होने के कारण सर्दियों में कम वोल्टेज की समस्या आ रही है। चौपाल बाजार में वोल्टेज बढ़ाने के लिए नए ट्रांसफार्मर लगाने की योजना बनाई गई है। ट्रांसफार्मर लगने के बाद वोल्टेज सुधर जाएगी।