{"_id":"681b5c6dad74181b6f023021","slug":"library-found-in-rikangpio-college-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-134566-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ कॉलेज में को मिला पुस्तकालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ कॉलेज में को मिला पुस्तकालय
विज्ञापन
मंत्री जगत सिंह नेगी नवनिर्मित महाविद्यालय रिकांगपिओ का विज्ञान भवन का निरीक्षण करते हुए। स
मंत्री जगत सिंह नेगी ने किया लोकार्पण, महाविद्यालय में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ के विद्यार्थियों को पुस्तकालय की सौगात मिली है। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने बुधवार को राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ का दौरा किया। इस दौरान मंत्री ने नवनिर्मित महाविद्यालय पुस्तकालय का लोकार्पण किया और विज्ञान भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा, जिला परिषद उपाध्यक्षा प्रिया नेगी, उपमंडलाधिकारी निचार नारायण सिंह चौहान, पंचायत समिति कल्पा की अध्यक्षा ललिता पंचारस, जिला परिषद सदस्य हितैष नेगी, उपपुलिस अधीक्षक नवीन जालटा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी, तहसीलदार सांगला हरदयाल सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण आनंद शर्मा, अधिशासी अभियंता विद्युत टाशी नेगी, अधिशासी अभियंता जल शक्ति अभिषेक शर्मा, उपनिदेशक बागवानी भूपेंद्र नेगी, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ डॉ. उत्तम चंद चौहान, विभिन्न पंचायतों के जन प्रतिनिधि, विभिन्न परियोजनाओं के पदाधिकारी और गैर सरकारी सदस्यों सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।