{"_id":"63c54cf9b0480e635174de8f","slug":"leopard-threat-in-phooh-kinnaur-rampur-hp-news-c-19-1-32728-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पूह में तेंदुए का खौफ बरकरार, विभाग की टीमें कर रहीं गश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पूह में तेंदुए का खौफ बरकरार, विभाग की टीमें कर रहीं गश्त
विज्ञापन
लोगों से रात के समय आवाजाही नहीं करने की अपील, बरतें सावधानी
संवाद न्यूज एजेंसी पूह (किन्नौर)। जिले के पूह गांव में हिम तेंदुए का खौफ बरकरार है। रिहायशी इलाकों में एक साथ चार हिम तेंदुए दिखाई देने के बाद लोग सहमे हुए हैं। क्षेत्र के लोगों की मांग पर वन विभाग की टीम पिछले कई दिनों से तेंदुए का पता लगाने की कोशिश कर रही है लेकिन उसे अभी तक कामयाबी नहीं मिल पाई है। लोगों की शिकायत के बाद पिछले तीन दिनों से वन खंड अधिकारी पूह योगराज डेरयान की अध्यक्षता में वन विभाग रामपुर सर्कल से स्पेशल टीम विभिन्न जगह पर पांच कैमरे और तेंदुए के पद चिह्नों को देखते हुए तलाश में जुटी है लेकिन अभी तक टीम तेंदुओं का पता लगाने में कामयाब नहीं हो पाई है। विशेषज्ञों के मुताबिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद हिम तेंदुए निचले इलाकों में उतर आए हैं। यही वजह है कि रिहायशी क्षेत्रों में तेंदुए देखे जा रहे हैं। डीएफओ किन्नौर अरविंद कुमार ने बताया कि वन विभाग की टीम तेंदुओं को पकड़ने में जुटी है। पूह गांव के लोगों को लाउड स्पीकर के माध्यम से भी जागरूक किया जा रहा है। इसमें लोगों से रात के समय घर से बाहर और जंगल की ओर अकेले न जाने की हिदायत दी गई है।