फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   leopard seen in rampur

Rampur Bushahar News: तकलेच में तीन दिन से रिहायशी इलाकों में घूम रहा तेंदुआ

Sat, 29 Aug 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। तकलेच पंचायत में पिछले तीन दिनों से एक तेंदुआ रिहायशी इलाकों के आसपास घूम रहा है। इस कारण ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सुबह के समय तेंदुआ बिजली बोर्ड के कार्यालय से सेरी पुल की ओर जाने वाले मार्ग पर देखा गया। तेंदुए की लगातार मौजूदगी से सैकड़ों ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। विशेषकर सुबह की सैर पर जाने वाले लोग और बच्चों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीण परेशान हैं। दयाल सिंह, विशेषर लाल, मदनलाल, मैना राम, बालक राम, देवराज और राहुल सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि रिहायशी क्षेत्र के नजदीक तेंदुए की गतिविधियां किसी भी समय अप्रिय घटना का कारण बन सकती हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से मामले का संज्ञान लेने की मांग की है। उन्होंने क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने, तेंदुए को पकड़ने और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाने की अपील की। तकलेच पंचायत के प्रधान सुनील कायथ ने ग्रामीणों से सतर्क रहने को कहा है। उन्होंने लोगों से उक्त मार्ग पर अकेले आवागमन न करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed