{"_id":"67ebe8e84f2d01db420398fc","slug":"leases-of-land-given-to-42-people-in-kaza-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-132502-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: काजा में 42 लोगों को दिए जमीन के पट्टे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: काजा में 42 लोगों को दिए जमीन के पट्टे
विज्ञापन
वन अधिकार अधिनियम- 2006 के तहत 42 पात्र लोगों को काजा में वितरित किए प्रमाण पत्र वितरित करती व
विज्ञापन
विधायक अनुराधा राणा ने दिए एफआरए प्रमाणपत्र, मौके पर इंतकाल भी किए
संवाद न्यूज एजेंसी
काजा (लाहौल-स्पीति)। जिला लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने मंगलवार को काजा के अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में वन अधिकार अधिनियम- 2006 के तहत 42 पात्र लाभार्थियों को एफआरए प्रमाण पत्र वितरित किए। वन अधिकार अधिनियम- 2006 के तहत जिन 42 पात्र लोगों को जमीन के पट्टे वितरित किए गए, उनमें से अधिकतर लोगों के इंतकाल भी मौके पर ही किए गए। उन्होंने कहा कि वन अधिकार अधिनियम- 2006 तत्कालीन कांग्रेस सरकार की देन है। इससे कई निर्धन और भूमिहीन लोगों को जमीन का मालिकाना मिला है। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए कि वह वन अधिकार अधिनियम- 2006 से संबंधित जानकारी जनता को दें। इसके बाद विधायक अनुराधा राणा ने विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) की बैठक की अध्यक्षता भी की। इस दौरान काजा शहर में डंपिंग साइट और विशेषकर सर्दियों में कचरा प्रबंधन को लेकर गहन चर्चा की गई। इसके अलावा साडा क्षेत्र में ठोस-तरल कचरा प्रबंधन और जलनिकासी की समस्याओं पर चर्चा की गई और सदस्यों के सुझाव आमंत्रित किए गए। इस दौरान साडा वैरियर स्थापित करने पर सहमति बनी। उन्होंने साडा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति अपनी प्राकृतिक सौंदर्य के लिए विश्वभर में जाना जाता है और हर साल यहां हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं, इसलिए यह आवश्यक है कि साडा के तहत आने वाले शहरी क्षेत्र साफ-सुथरे बने रहें।