{"_id":"6a6885e38e7ef00eac06b3dd","slug":"learning-enhancement-programme-classes-begin-in-rampur-schools-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-165833-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: स्कूलों में जीरो पीरियड से होगी कठिन विषय की आसान पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: स्कूलों में जीरो पीरियड से होगी कठिन विषय की आसान पढ़ाई
विज्ञापन
रामपुर के स्कूलों में लर्निंग एनहांसमेंट प्रोग्राम की कक्षाएं शुरू
विद्यार्थियों को पढ़ने, लिखने और गणित की बुनियादी समझ को किया जा रहा विकसित
कठिन विषय जीरो पीरियड में होंगे सरल
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं। सरकारी स्कूलों में अब जीरो पीरियड से कठिन विषय की आसान पढ़ाई होगी। इसके लिए सरकारी स्कूलों में कक्षा छठी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए लर्निंग एनहांसमेंट प्रोग्राम 2.0 के तहत प्रतिदिन 45 मिनट का विशेष जीरो पीरियड शुरू किया गया है। उपमंडल रामपुर के स्कूलों में जीरो पीरियड शुरू हो गया है। लर्निंग एनहांसमेंट प्रोग्राम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पढ़ाई का स्तर बढ़ाना है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरपारा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डंसा समेत अन्य स्कूलों में एलईपी कक्षाएं शुरू हो गई हैं। शीतकालीन स्कूलों में जीरो पीरियड सुबह 10:00 से 10:45 बजे तक लगेगा। ग्रीष्मकालीन स्कूलों में सुबह 9:00 से 9:45 बजे तक कक्षा चलेगी। क्षेत्र के ग्रीष्मकालीन स्कूलों में अवकाश चल रहा है। कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को पूर्व कक्षाओं के गणित, अंग्रेजी और हिंदी विषयों को दोहराया जाएगा। समयसारिणी के अनुसार गणित के लिए सप्ताह में तीन जीरो पीरियड, अंग्रेजी के लिए दो और हिंदी के लिए एक पीरियड निर्धारित किया गया है। स्कूलों में अलग से जीरो पीरियड की पुस्तकें हैं। 12 अगस्त से प्रत्येक चिह्नित विद्यार्थी की वर्क बुक का क्यूआर कोड स्कैन कर पंजीकरण किया जाएगा। एलईपी में शिक्षक की भूमिका महत्वपूर्ण है। शिक्षकों को विद्यार्थियों का प्रारंभिक मूल्यांकन, स्तरानुसार शिक्षण योजना तैयार, अभिभावकों से नियमित संवाद और प्रत्येक विद्यार्थी की प्रगति का रिकॉर्ड रखना होगा।
स्कूल में 24 जुलाई से लर्निंग एनहांसमेंट प्रोग्राम की जीरो पीरियड कक्षा शुरू हो गई है। कक्षा में कमजोर विद्यार्थियों को कक्षा के स्तर तक लाना, विद्यार्थियों की सीखने की कमी को दूर करना है। कहा कि एंडलाइन टेस्ट लेकर सुधार का आकलन किया जाएगा।-- दिनेश कुमार, प्रधानाचार्य, सरपार स्कूल
विज्ञापन
विद्यार्थियों को पढ़ने, लिखने और गणित की बुनियादी समझ को किया जा रहा विकसित
कठिन विषय जीरो पीरियड में होंगे सरल
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं। सरकारी स्कूलों में अब जीरो पीरियड से कठिन विषय की आसान पढ़ाई होगी। इसके लिए सरकारी स्कूलों में कक्षा छठी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए लर्निंग एनहांसमेंट प्रोग्राम 2.0 के तहत प्रतिदिन 45 मिनट का विशेष जीरो पीरियड शुरू किया गया है। उपमंडल रामपुर के स्कूलों में जीरो पीरियड शुरू हो गया है। लर्निंग एनहांसमेंट प्रोग्राम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पढ़ाई का स्तर बढ़ाना है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरपारा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डंसा समेत अन्य स्कूलों में एलईपी कक्षाएं शुरू हो गई हैं। शीतकालीन स्कूलों में जीरो पीरियड सुबह 10:00 से 10:45 बजे तक लगेगा। ग्रीष्मकालीन स्कूलों में सुबह 9:00 से 9:45 बजे तक कक्षा चलेगी। क्षेत्र के ग्रीष्मकालीन स्कूलों में अवकाश चल रहा है। कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को पूर्व कक्षाओं के गणित, अंग्रेजी और हिंदी विषयों को दोहराया जाएगा। समयसारिणी के अनुसार गणित के लिए सप्ताह में तीन जीरो पीरियड, अंग्रेजी के लिए दो और हिंदी के लिए एक पीरियड निर्धारित किया गया है। स्कूलों में अलग से जीरो पीरियड की पुस्तकें हैं। 12 अगस्त से प्रत्येक चिह्नित विद्यार्थी की वर्क बुक का क्यूआर कोड स्कैन कर पंजीकरण किया जाएगा। एलईपी में शिक्षक की भूमिका महत्वपूर्ण है। शिक्षकों को विद्यार्थियों का प्रारंभिक मूल्यांकन, स्तरानुसार शिक्षण योजना तैयार, अभिभावकों से नियमित संवाद और प्रत्येक विद्यार्थी की प्रगति का रिकॉर्ड रखना होगा।
स्कूल में 24 जुलाई से लर्निंग एनहांसमेंट प्रोग्राम की जीरो पीरियड कक्षा शुरू हो गई है। कक्षा में कमजोर विद्यार्थियों को कक्षा के स्तर तक लाना, विद्यार्थियों की सीखने की कमी को दूर करना है। कहा कि एंडलाइन टेस्ट लेकर सुधार का आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन