फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   leapard

अंतरौली में तेंदुए बाड़े में घुसकर मारी पांच बकरियां

Sat, 07 Mar 2020 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
नेरवा (रोहड़ू)। गुम्मा के समीप अंतरौली में शुक्रवार की रात एक मादा तेंदुए ने बकरियों के बाड़े में घुस कर पांच बकरियों को नोच कर मार डाला। बकरियों के मालिक सुख राम चौहान ने बताया कि शुक्रवार को वह अपनी बकरियों को बाड़े में बंद कर घर चले गए थे। शनिवार सुबह जब वह बकरियों को चराने ले जाने के लिए बाड़े में आए तो देखा कि उसका दरवाजा टूटा हुआ था। नोची गई बकरियों के शव इधर-उधर बिखरे पड़े थे। सुखराम ने बताया कि यह मादा तेंदुआ बीते तीन दिनों में उनकी बकरियों के अलावा स्थानीय निवासी मंगत राम और लायक राम के पशुओं को भी शिकार बना चुका है। स्थानीय निवासियों प्रेम सिंह, कंवर सिंह, भीम सिंह, देविंद्र और कुंदन सिंह ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले इस मादा तेंदुआ को कुत्ते के बड़े पिल्ले के बराबर दो शावकों के साथ अंतरौली के समीप जावला में देखा था। मादा तेंदुआ अपने शावकों के साथ क्षेत्र में घूम रही है। तेंदुए के डर से क्षेत्रवासियों में आतंक का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि तेंदुए और उसके शावकों को पकड़कर किसी अन्य स्थान पर छोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed