{"_id":"63712357b98d1121bd7f3c48","slug":"lavi-fair-star-night-in-rampur-rampur-hp-news-sml427714049","type":"story","status":"publish","title_hn":"विक्की चौहान और कुमार साहिल के गीतों पर झूमे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विक्की चौहान और कुमार साहिल के गीतों पर झूमे दर्शक
विज्ञापन
अंर्तराष्ट्रीय लवी मेला के दूसरी सांस्कृतिक संध्या पहाडी कलाकार विक्की चौहान प्रस्तुत देते हु?
- फोटो : RAMPUR-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में लोक गायक विक्की चौहान और कुमार साहिल के गीतों पर दर्शक खूब झूमे। इसके अलावा सोनिया शर्मा ने भी मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। पहाड़ी, पंजाबी और फिल्मी गीतों से पंडाल में मौजूद दर्शक जमकर थिरके। कार्यक्रम में सोनिया शर्मा ने ‘कजरा मोहब्बत वाला, मेरा पिया घर आया सहित पंजाबी गानों से खूब धमाल मचाया। इसके बाद नाटी किंग विक्की चौहान ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर लोगों का मन मोह लिया।
उन्होंने मेरी बालमा, झुमके झुमके ओर बाठणा तेरे कानों रे झुमके जैसे पहाड़ी गानों की प्रस्तुति से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इससे पहले कुमार साहिल ने इना छोरूआ जो लियों समझाई, भाई साहब जी केलांग सेला, रंग बदले दो चार रेलमा रंग बदले, पानी री टांकी ओ बाई रामा जैसे अनेक गानों से खूब तालियां बटोरीं।
इससे पहले मुस्कान भारद्वाज, बीरबल किन्नौरा, प्रदीप शर्मा, ममता भारद्वाज, उमेश, महक, कौशल, किशोर कुमार, भूपेश शर्मा, राहुल बंसल, मोहन नेगी, कमलेश, हेमलता, हेमप्रभा, हिमानी, राहुल, दक्षा ठाकुर, कृष चौहान, चेतराम मेहता, संजीवनी, इंद्र सिंह राणा, संजय राजटू, मीना, मुनिश राही, विकास राठौर, कुमारी किरन, अक्षय नेगी, रजत जिंटा, रमना भारती, इंदुबाला ने भी प्रस्तुतियों से समां बांधा।
विज्ञापन
दोपहर के समय विभिन्न स्कूलों के छात्र और छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इसमें कमला मेमोरियल स्कूल ज्यूरी, राजकीय कन्या स्कूल रामपुर, लिटल फ्लावर पब्लिक स्कूल ब्रो और प्राथमिक पाठशाला बखन शामिल रहे। दूसरी सांस्कृतिक कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश किन्नौर स्थित रामपुर बरिंदर ठाकुर मौजूद रहे।
नगर परिषद रामपुर ने उन्हें स्मृति चिह्न और शॉल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर नगर परिषद रामपुर की अध्यक्ष प्रीति कश्यप, कार्यकारी अधिकारी नप सूरत सिंह नेगी, उपाध्यक्ष नप अश्वनी नेगी, पार्षद स्वाति बंसल, पार्षद मुस्कान, पार्षद विशेषर लाल सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।