{"_id":"5dced6128ebc3e54f4462971","slug":"lavi-fair-rampur-hp-news-sml314286870","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक संध्या समय से पहले समाप्त करने पर बिफरी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक संध्या समय से पहले समाप्त करने पर बिफरी कांग्रेस
विज्ञापन
रामपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष साहिब सिंह और अन्य कार्यकर्ता पत्रकारवार्ता करते हुए।
- फोटो : RAMPUR-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। ब्लॉक कांग्रेस ने स्थानीय प्रशासन पर अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का स्तर गिराने का आरोप लगाया है। पदाधिकारियों के अनुसार चार दिवसीय लवी मेले की आखिरी सांस्कृतिक संध्या में हर साल पांच बजे से लेकर 12 बजे तक कार्यक्रम होते हैं, लेकिन इस बार मेला कमेटी ने 10:30 बजे के करीब कार्यक्रम को बंद कर दिया। इस कार्यक्रम के दौरान कई स्थानीय कलाकारों को मंच पर गाना गाने का भी मौका नहीं दिया गया। उन्हें पैसा देकर वापस भेजा गया।
रामपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष साहिब सिंह मेहता ने कहा कि इस संध्या में बॉलीवुड के कलाकार कैलाश खेर को लाखों रुपये दिए गए और मात्र एक घंटे के बाद कार्यक्रम को बंद कर दिया गया। हर साल यह मेला नगर परिषद के साथ मिलकर मनाया जाता कि लेकिन इस बार नगर परिषद को मेले से बाहर कर दिया गया। इसके अलावा प्लॉट आवंटन में भी धांधली हुई है जिसका निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। लवी मेले में इंदिरा मार्केट से लेकर कॉलेज गेट तक व्यापारियों के लिए कहीं भी शौचालय का व्यवस्था नहीं है। इस बार डूम और झूले का नीलामी प्रशासन ने कम रेट पर दिया है इसलिए लोगों को भी टिकट सस्ते रेट में उपलब्ध करवाया जाएं।
इन्हीं समस्याओं को लेकर रामपुर ब्लॉक कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार सुबह सीएम जयराम को रामपुर की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा है। जिसमें नगर परिषद की पार्किंग और स्पोर्ट्स हॉस्टल दत्तनगर का जल्द लोकार्पण करने की मांग मुख्य रूप से शामिल रही। इसके अलावा लवी मेले की सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय विधायक नंद लाल को मेला कमेटी की ओर से सम्मानित न करने पर प्रशासन के खिलाफ जल्द कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
वहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आश्वासन दिया कि जल्द इन मांगों को पूरा किया जाएगा। इस मौके पर महासचिव जेएल डमालू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ललित मोहन शर्मा, जिला महासचिव दीपक सूद, प्रेम शर्मा, अनिरुद्ध, जसवीर, आत्मा केदारटा, सतपाल, कुलदीप नेगी, ध्रुव शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
वहीं अंतरराष्ट्रीय लवी मेला कमेटी के सचिव एवं एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान के अनुसार रामपुर में मौसम खराब होने से बारिश होने की संभावना बनी थी। वहीं कई बार बॉलीवुड कलाकार के देर रात 11 बजे मंच पर आने से वीआईपी को कार्यक्रम देखने का मौका नहीं मिलता था। इसलिए इस बार प्रशासन ने जल्द कार्यक्रम करवाने का निर्णय लिया, जिससे समय पर वीआईपी और स्थानीय लोग कार्यक्रम का आनंद ले सकें। कलाकारों को प्रस्तुतियां न देने का आरोप गलत है, मेला कमेटी ने अधिकतर कलाकारों को मौका लिया था। आखिरी संध्या में कलाकार कम होने के कारण संध्या जल्द संपन्न करनी पड़ी।
वहीं, प्रदेश योजना बोर्ड हिमाचल प्रदेश के सदस्य प्रेम सिंह द्रैक ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश हैं कि रात 10 बजे के बाद किसी प्रकार के लाउड स्पीकर का इस्तेमाल न किया जाए। इसलिए हमने सुप्रीम कोर्ट का सम्मान किया है। वहीं इस मेले में प्रदेश के सभी कलाकारों को एक समान मौका दिया गया है।