फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   lavi fair in rampur

यू-ट्यूब पर अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का देखें सीधा प्रसारण

Wed, 16 Oct 2019 09:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
lavi fair in rampur
पंचायत समिति सभागार रामपुर में अंर्तराष्ट्रीय लवी मेले की आयोजन को लेकर अध्यक्षता करते जिला उप? - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। रामपुर में 11 से 14 नवंबर तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय लवी मेले को सीधा प्रसारण देखा जा सकेगा। यू-ट्यूब के माध्यम से दर्शक इसका लुत्फ उठा पाएंगे। लवी मेले के आयोजन में पूरी तरह से पारदर्शिता बरती जाएगी। जिला उपायुक्त एवं मेला कमेटी के अध्यक्ष अमित कश्यप ने मेले के आयोजन को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों को पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। मेले में पहुंचने वाले लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त ने पुलिस प्रशासन को कड़ी व्यवस्था बनाने को कहा है। मेले के आयोजन की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में नगर परिषद, स्थानीय नेताओं और विभिन्न विभागों के अधिकारियों से सुझाव भी लिए गए।
विज्ञापन

लवी मेले के आयोजन को लेकर उपायुक्त शिमला एवं मेला कमेटी अध्यक्ष अमित कश्यप की अध्यक्षता में बुधवार को विशेष बैठक आयोजित हुई। बैठक में बताया कि 11 नवंबर को हिमाचल के राज्यपाल लवी मेले का शुभारंभ करेंगे, वहीं समापन अवसर पर 14 नवंबर को मुख्यमंत्री बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। बैठक से पूर्व निर्णय लिया गया कि 4 से 6 नवंबर तक पाट बंगला मैदान में घुड़दौड़ का आयोजन किया जाएगा। मेले के आयोजन से होने वाली आमदन मेला कमेटी सचिव एवं एसडीएम रामपुर के पास जमा होगी, जबकि इसके बाद मेले को अमली जामा पहनाने वाली नगर परिषद को उसका हिस्सा दिया जाएगा। मेले की आमदन में मेला कमेटी और नगर परिषद का 50-50 प्रतिशत हिस्सा रहता है।
विज्ञापन

अध्यक्ष अमित कश्यप ने मेले में बिजली, यातायात, पेयजल, सुरक्षा, सेनिटेशन से जुड़े विभागों को पुख्ता व्यवस्था बनाने को कहा। वहीं मेले में विभिन्न विभागों की ओर से लगाए जाने वाली प्रदर्शनी को लेकर भी तैयारियां जल्द पूरी करने को कहा। बैठक में निर्देश दिए गए कि मुख्यमंत्री के आगमन के दिन आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्या का खर्च नगर परिषद की ओर से वहन किया जाएगा। वहीं इस मौके पर स्थानीय विधायक नंदलाल, एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान, डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा, बीडीओ केआर कपूर, तहसीलदार विपिन ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि भूषण श्याम, प्रेम सिंह ध्रैक, बृजलाल, विजय गुप्ता, श्याम लाल गुप्ता, एसडीओ आईपीएच किशोर शर्मा, आरएम गुरबचन सिंह, श्याम मेहता, अजय बदरेल, ध्रुव शर्मा, विशेषर लाल, यशपाल चौहान, यशपाल पालसरा सहित नगर परिषद के अधिकारी और पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों की पार्किंग के लिए स्थान तय
वजीर बावड़ी से झाकड़ी होकर बड़े वाहनों की आवाजाही करने, ब्रौ पुल के साथ वाहनों की पार्किंग के लिए स्थान सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।
अतिरिक्त बसों की होगी व्यवस्था
उपायुक्त ने परिवहन निगम से मेले के दौरान अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करने और चार रातों में आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्याओं में रामपुर से ज्यूरी और रामपुर से सैंज के लिए दो दो बसों को चलाने के निर्देश दिए।

प्लॉट आवंटन के लिए गठित होगी कमेटी
मेले के दौरान लगने वाले स्टॉलों के लिए प्लॉट आवंटन मेला कमेटी सचिव की देखरेख में होगा जिसके लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा, जिससे प्लॉट आवंटन में पारदर्शिता बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed