Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Last Cultural Evening of Siraj Utsav

Rampur Bushahar News: अवंतिका के सिर सजा मिस आउटर का ताज, पवन बने वॉयस ऑफ आउटर सिराज

Thu, 05 Nov 2026 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Last Cultural Evening of Siraj Utsav
सिराज उत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद
. सिराज उत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में दोनों प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित
विज्ञापन

, 20 प्रतिभागियों ने गायन में दिखाया हुनर
. रितंभरा शर्मा और प्रिया कश्यप बनीं प्रथम रनरअप, चाहत ने हासिल किया दूसरा स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी के ऐतिहासिक राजा रघुवीर सिंह स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय सिराज उत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में वॉयस ऑफ आउटर सिराज और मिस आउटर सिराज प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए। इसमें अवंतिका ठाकुर ने मिस आउटर सिराज-2026 का खिताब अपने नाम किया और पवन कुमार वॉयस ऑफ आउटर सिराज-2026 के विजेता बने। दोनों प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और हुनर का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। वॉयस ऑफ आउटर सिराज प्रतियोगिता के लिए कुल 28 प्रतिभागियों ने पंजीकरण करवाया था। इनमें से 20 प्रतिभागियों को मंच पर अपनी गायन प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। निर्णायक शेर सिंह कौशल, अमर राठौर और डॉ. सागर दत्ता ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया। कड़े मुकाबले के बाद पवन कुमार ने पहला स्थान हासिल कर वॉयस ऑफ आउटर सिराज-2026 का खिताब जीता, जबकि प्रिया कश्यप प्रथम रनरअप रहीं। प्रतियोगिता का संचालन एंकर ललित शर्मा ने किया। वहीं, मिस आउटर सिराज प्रतियोगिता में क्षेत्र की युवतियों ने रैंप पर अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों में प्रतिभागियों ने आकर्षक अंदाज में प्रस्तुतियां दीं। निर्णायक आकांक्षा शर्मा और अमन ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन के आधार पर अवंतिका ठाकुर को मिस आउटर सिराज 2026 चुना। रितंभरा शर्मा प्रथम रनरअप और चाहत द्वितीय रनरअप रहीं। प्रतियोगिता का संचालन एंकर निधि ने किया। दोनों प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित होने के बाद विजेताओं और प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान दर्शकों ने भी तालियों के साथ प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। सिराज उत्सव में आयोजित इन प्रतियोगिताओं ने स्थानीय युवाओं को अपनी गायन प्रतिभा, व्यक्तित्व और कला का प्रदर्शन करने के लिए बेहतर मंच प्रदान किया।

सिराज उत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद

सिराज उत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article