{"_id":"615c90958ebc3e9fbb6846e8","slug":"landslide-near-chora-nh-block-one-hour-rampur-hp-news-sml3862062111","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौरा के नजदीक फिर गिरी चट्टानें, एक घंटा बंद रहा एनएच-5","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौरा के नजदीक फिर गिरी चट्टानें, एक घंटा बंद रहा एनएच-5
विज्ञापन
भावानगर (किन्नौर)। किन्नौर जिले के चौरा के नजदीक मंगलवार को एक बार फिर भारी भरकम चट्टानें दरकने से एनएच-5 एक घंटे तक बाधित रहा। इस दौरान वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से अवरुद्ध रही। इस वजह से क्षेत्र के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़क अवरुद्ध होने की सूचना मिलते ही एनएच प्राधिकरण ने दो मशीनों और कर्मचारियों को मौके पर भेजा और बहाली का काम शुरू किया।
करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नेशनल हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया गया है। जबकि बड़े वाहनों की आवाजाही 12 बजे चट्टानों को हटाकर शुरू करवाई गई। मार्ग बंद होने से एनएच-5 बंद होने से आवाजाही करने वाले यात्रियों और बागवानों को परेशानियों से दो चार होना पड़ा।
आए दिन भूस्खलन होने से एनएच-5 पर सफर करना खतरे से खाली नहीं है। इस वजह से क्षेत्र के लोग बुरी तरह से सहमे हुए हैं। इससे निगुलसरी, बटसेरी सहित अन्य क्षेत्रों में हुए हादसों में कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन
एनएच प्राधिकरण के कनिष्ठ अभियंता मोहन मेहता ने बताया कि सुबह 9 बजे भारी चट्टानों के गिरने से एनएच बंद हो गया था। इसे एनएच प्राधिकरण ने कड़ी मशक्कत करके सभी प्रकार के वाहनों के लिए आवाजाही बहाल कर दिया है।