फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   landslide in kheneri two child injured

खनेरी में भूस्खलन से मकान को खतरा, दो बच्चे घायल

Wed, 16 Mar 2022 11:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
landslide in kheneri two child injured
रामपुर के खनेरी में एनएच पांच किनारे भूस्खलन होने से मकान को बना खतरा। - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। रामपुर नगर परिषद के वार्ड नौ खनेरी में बुधवार शाम एनएच-5 के किनारे अचानक भूस्खलन हो गया। इस भूस्खलन से बहुमंजिला मकान खतरे की जद में आ गया है, वहीं दो बच्चे भी घायल हो गए हैं। घटना के बाद मकान को पैदा हुए खतरे को देखते हुए प्रशासन ने इसे खाली करने के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन

इससे मकान मालिक समेत 30 परिवारों के सामने संकट खड़ा हो गया है। मकान मालिक का आरोप है कि घर के आगे भूमि पर की जा रही कटिंग से हुए भूस्खलन से उनके मकान को खतरा पहुंचा है। दोनों बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जानकारी के मुताबिक बुधवार देर शाम करीब सात बजे खनेरी ट्राइबल भवन के साथ एनएच-पांच किनारे अचानक भूस्खलन हो गया।
विज्ञापन

भूस्खलन से स्थानीय निवासी हुकम लाल नेगी के बहुमंजिला घर को खतरा पैदा हो गया है। भूस्खलन के दौरान चपेट में आने से दो बच्चे भी घायल हो गए हैं। मकान को खतरा पैदा होने से मकान मालिक समेत करीब 30 किराएदार यहां से दूसरी जगह रहने को मजबूर हो गए हैं। वहीं भूस्खलन के कारण खनेरी गांव की सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई है, जबकि एक बिजली का पोल भी भूस्खलन की जद में आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर नायब तहसीलदार कृष्ण गोपाल मुखिया ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि भूस्खलन के कारण मकान को खतरा बना हुआ है। मकान मालिक हुकम लाल नेगी ने आरोप लगाया कि मकान के आगे मशीन से बीते कई दिनों से कटिंग की जा रही है, जिसके कारण भूस्खलन हुआ है। यहां देर रात तक कटिंग करने का काम होता था। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से मांग की कि इस संबंध में नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाए।

नायब तहसीलदार गोपालकृष्ण मुखिया ने बताया कि मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया। हादसे की वजह कंटिग और पानी का रिसाव की संभावना है। प्रशासन ने मकान को खाली करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed