फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Landslide halts vehicle movement at Bagipul-Jaon

Rampur Bushahar News: भूस्खलन से बागीपुल-जाओं पर थमे वाहनों के पहिये

Sun, 09 Aug 2026 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Landslide halts vehicle movement at Bagipul-Jaon
बागीपुल जाओं सडक़ भूस्खलन के कारण हुई बंद। संवाद
निरमंड (कुल्लू)। क्षेत्र में हुई भारी बारिश से बागीपुल-जाओं सड़क पर रिछूबनाया वर्षा शालिका के पास भारी भूस्खलन हुआ है। पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और चट्टानें गिरने से यातायात ठप हो गया है। भूस्खलन इतना भयंकर था कि सड़क पैदल चलने के लिए भी पूरी तरह अनुपयुक्त हो गई है। सड़क के दोनों ओर बड़े-बड़े पत्थर गिरे होने से किसी भी प्रकार का आवागमन संभव नहीं है। ग्रामीणों को आवाजाही करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चायल पंचायत के प्रधान देवी सिंह ठाकुर ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे बागीपुल-जाओं सड़क पर किसी भी स्थिति में सफर न करें। उन्होंने कहा कि जब तक मार्ग बहाल नहीं हो जाता है, सभी लोग कचैली वाले पुराने रास्ते का उपयोग करें। विभाग की ओर से युद्ध स्तर पर मार्ग को खोलने का कार्य शुरू किया जाएगा। प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि बरसात के मौसम में पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बना रहता है, इसलिए अनावश्यक यात्रा से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article