फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Landslide at Taklech Deothi Road, Seripul, Rampur Bushahr

Rampur Bushahar News: सेरीपुल में यातायात हुआ बहाल

Wed, 18 Sep 2024 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Landslide at Taklech Deothi Road, Seripul, Rampur Bushahr
सेरीपुल में दो सप्ताह बाद सडक़ बहाली के बाद शुरू हुई वाहनों की आवाजाही। संवाद
मार्ग बहाली के बाद हजारों ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
विज्ञापन


अब सेरी खड्ड से सुरक्षा दीवार लगाएगा लोक निर्माण विभाग

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की चार पंचायतों के हजारों लोगों को लाभान्वित करने वाली तकलेच देवठी सड़क अब यातायात के लिए बहाल हो गई है। सेरीपुल में दो सप्ताह से बाधित सड़क पर अब वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। गौर हो कि तकलेच देवठी मार्ग पर सेरीपुल के पास वर्षों से भूमि धंसने का सिलसिला जारी है। हर वर्ष बरसात के मौसम में यहां भूमि धंसने का सिलसिला शुरू हो जाता है। सड़क धंसने से कई कई दिनों तक यातायात ठप रहता है। इस कारण क्षेत्र के बागवानों को हर वर्ष अपनी फसल मंडी पहुंचाने में खासी दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। लोक निर्माण विभाग आज दिन तक यहां समस्या का स्थायी समाधान नहीं ढूंढ पाया है।
इस दिनों मार्ग के बार-बार बाधित होने से देवठी, कूहल, मुनिश और काशापाट पंचायत के हजारों लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। बीते दो सप्ताह से बाधित मार्ग मंगलवार देर शाम को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। इसके बाद अब मार्ग पर बड़े और छोटे वाहनों की बराबर आवाजाही हो रही है। मार्ग बहाली के बाद हजारों लोगों ने राहत की सांस ली है। बताते चलें कि सेरीपुल में भूमि धंसने की समस्या से निजात पाने के लिए अब लोक निर्माण विभाग गंभीर हो गया है। विभाग की ओर से अब सेरी खड्ड से ही सुरक्षा दीवार लगाने का कार्य किया जाना प्रस्तावित है। मौसम अनुकूल होते ही विभाग प्राथमिकता के आधार पर यहां खड्ड किनारे से सुरक्षा कार्य शुरू करेगा, जिससे क्षेत्र के हजारों लोगों को सुचारु यातायात की सुविधा मिल पाएगी।
विज्ञापन


सेरीपुल में सड़क यातायात के लिए बहाल कर दी है। अब मार्ग पर वाहनों की बराबर आवाजाही हो रही है। मौसम अनुकूल होते ही विभाग सेरी खड्ड से सुरक्षा दीवार लगाकर समस्या का स्थायी समाधान करेगा। - एसके नेगी, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग रामपुर

सेरीपुल में दो सप्ताह बाद सडक़ बहाली के बाद शुरू हुई वाहनों की आवाजाही। संवाद

सेरीपुल में दो सप्ताह बाद सडक़ बहाली के बाद शुरू हुई वाहनों की आवाजाही। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article