फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Driver forgot to apply handbrake, jeep fell in the field, woman died

Road Accident Theog: हैंडब्रेक लगाना भूला चालक, खेत में जा गिरी जीप, महिला की मौत

Sat, 19 Nov 2022 03:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग (रामपुर बुशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग (रामपुर बुशहर) Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sat, 19 Nov 2022 03:06 PM IST
विज्ञापन
Driver forgot to apply handbrake, jeep fell in the field, woman died
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के  पुलिस थाना ठियोग के तहत अलोटी गांव में शुक्रवार सुबह जीप खेत में गिर गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए ठियोग अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस थाना ठियोग से मिली जानकारी के मुताबिक यशपाल पुत्र हरि सिंह गांव स्तोग ने बताया कि शुक्रवार सुबह गांव अलोटी के लिंक मार्ग पर अपनी गाड़ी में गोबर लोड कर रहा था। उसने बताया कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे दयाराम पुत्र सूरत राम गांव अलोटी जीप नंबर एचपी 09 ए 6397 को लेकर आया।

विज्ञापन


जीप में उसकी मां विद्या देवी भी सवार थी। पिछली सीट पर सूरत राम बैठा था। दयाराम गाड़ी से उतर गया। हैंडब्रेक न लगाने के कारण जीप लुढ़ककर खेत में जा गिरी। हादसे में दयाराम की मां विद्या देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि सूरत राम को मामूली चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ठियोग अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed