फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   lack of fascilities

रामपुर नगर परिषद में 70 प्रतिशत स्ट्रीट लाईंटे खराब

Sat, 22 Aug 2020 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर नगर परिषद के सभी वार्डों में मूलभूत सुविधाएं न होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर परिषद रामपुर के अधिकतर वार्डों में एक साल से अधिकतर स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं, लेकिन नप इन्हें दुरुस्त करने की जहमत नहीं उठा रही है। इसके अलावा नप में कई सीसीटीवी कैमरे भी खराब पड़े हैं। लोगों का कहना है कि जब जनता हाउस टैक्स जमा करवा रही है तो उन्हें मूलभूत सुविधाओं से वंचित क्यों रखा जा रहा है।
विज्ञापन

नगर परिषद रामपुर की विभिन्न समस्याओं को लेकर महावीर कमेटी रामपुर के सदस्यों ने नप अध्यक्ष सुमन घाघटा को ज्ञापन सौंप कर जल्द समस्याओं के समाधान करने की मांग उठाई। महावीर कमेटी रामपुर के सदस्य ध्रुव शर्मा ने कहा कि कई बार इन स्ट्रीट लाइटों और सीवरेज की समस्याओं को लेकर नगर परिषद को अवगत करवाया गया, लेकिन आज तक समस्याओं का हल नहीं हो पाया है। उन्होंने रामपुर में पुस्तकालय खोलने और छोटे बच्चों के लिए बनाई गई पार्किंग को भी जल्द खोलने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि समय रहते इन मांगों को पूरा नहीं किया गया तो नगर परिषद के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जाएगा। नगर परिषद अध्यक्ष सुमन घाघटा ने बताया कि नगर परिषद रामपुर में जो भी समस्याएं हैं, उनको दूर करने के लिए कनिष्ठ अभियंता को आदेश दे दिया है। उधर, कनिष्ठ अभियंता राजेश शर्मा ने बताया कि स्ट्रीट लाइटें दिल्ली से मंगवाई गई हैं लेकिन लॉकडाउन के कारण रामपुर में नहीं पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि जो स्ट्रीट लाइटें खराब हैं, उनको ठीक करने में बिजली बोर्ड रामपुर का सहयोग नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अन्य समस्याओं को भी जल्द दूर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed