फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Lack of diesel in Rohru depot, corporation did not run buses

परिवहन निगम के रोहड़ू डिपो में डीजल की कमी, बसों के थमे पहिये

Thu, 22 Oct 2020 09:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। पथ परिवहन निगम रोहड़ू डिपो डीजल की कमी से जूझ रहा है। इसके कारण वीरवार को अधिकांश रूटों पर निगम की बस सेवा ठप रही। इस कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले भी डीजल की कमी के चलते दो दिनों तक बस सेवाएं ठप रही थी।
विज्ञापन

रोहड़ू डिपो में 125 बसों का बेड़ा है। डिपो से 169 लोकल और लांग रूटों पर बस चलाई जाती हैं। लाकडाउन के बाद अभी 103 रूटों पर ही बसें बहाल की गई हैं। रूटों पर नियमित बस सेवाएं चलाने के लिए डिपो को रोजाना दस हजार लीटर डीजल की आवश्यकता होती है। डिपो में पांचवें दिन तेल का टैंकर 12 हजार लीटर डीजल के साथ पहुंच रहा है। इस कारण सभी रूटों पर नियमित बस सेवाएं चलाना डिपो के लिए भी मुश्किल बना हुआ है। बसें बंद होने से निगम को भी लाखों का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने बताया कि जयराम सरकार अपना तीसरा वर्ष पूरा होेने का जश्न मना रहा है। वहीं इतिहास में पहली बार डीजल की कमी के कारण परिवहन निगम की बस सेवाएं बंद हो रही हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। अगस्त में भी दो दिनों तक तेल की कमी के चलते बसें चलना बंद हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पथ परिवहन निगम रोहड़ू डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक राजिंद्र शर्मा ने कहा कि किसी कारणवश डीजल का टैंकर समय पर नहीं पहुंच सका। तेल समय पर न पहुंचने से वीरवार को अधिकांश रूटों पर बस सेवाएं भी नहीं चल सकीं। उन्होंने बताया कि जैसे की तेल का टैंकर पहुंचेगा सभी रूटों पर नियमित बसें चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed