फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Kya's team won the volleyball competition

Rampur Bushahar News: वॉलीबाल स्पर्धा में क्याओं की टीम ने मारी बाजी

Sat, 20 Jul 2024 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
दुराह युवक मंडल की ओर से विभिन्न प्रतियोगिता का किया आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर(कुल्लू)। दुराह गांव में आयोजित होने वाले दो दिवसीय मेले से पहले भुवनेश्वर युवक मंडल दुराह की ओर से विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में वॉलीबाल, रस्साकशी और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल रहे। इस प्रतियोगिता में पंचायत लोट, दूराह, नित्थर और शिली के युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस दौरान वॉलीबाल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान 15/20 क्षेत्र के क्याव ने हासिल किया, जबकि दूसरा स्थान सिक्स बद्ररर्स ने हासिल किया। रस्साकशी में महिला मंडल जामुझाकड़ प्रथम और महिला मंडल दुराह ने दूसरे स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में आनी विधानसभा क्षेत्र के विधयक लोकिद्र कुमार बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने इस अवसर पर सभी विजेताओं को ट्राफी देकर सम्मानित किया। प्रधान भुवनेश्वरी और युवक मंडल दुराह देवेंद्र कुमार ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


इस मौके पर जिला परिषद सदस्य देविंदर नेगी, बीडीसी अध्यक्ष निरमंड दिलीप ठाकुर, प्रधान ग्राम पंचायत दुराह गुरमेल सिंह, प्रधान ग्राम पंचायत राहनू तेजसी कश्यप और सचिव भाजपा जिला मोर्चा रिंकू ठाकुर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक मंडल के प्रधान ने बताया कि रविवार को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें लोकगायक हनी नेगी, विनेश जोशी, यश कश्यप, पूनम सरमेक और स्टार मेकर बैंड अपनी धुनों से सांस्कृतिक संध्या में चार चांद लगाएंगे। भुवनेश्वरी माता दुराह के प्रांगण में आज से दो दिवसीय पंजाई मेला सजेगा। इसमें उपतहसील नित्थर की चार से ज़्यादा पंचायतों के ग्रामीण इस मेले में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed