फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Kuthadi gets apple grading and packing house

Rampur Bushahar News: कुठाड़ी को मिला सेब ग्रेडिंग और पैकिंग हाउस

Sat, 19 Jul 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Kuthadi gets apple grading and packing house
टूटू पानी में  पौध रोपण करते ​शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर
6.69 करोड़ से लागत से बना, शिक्षा मंत्री ने किया उद्घाटन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। कुठाड़ी को सेब ग्रेडिंग और पैकिंग हाउस की सौगात मिली है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कुठाड़ी पंचायत के टुटूपानी में 6.69 करोड़ की लागत से बने 5600 टन क्षमता वाले सेब ग्रेडिंग और पैकिंग हादस का उद्घाटन किया। इसका निर्माण एचपीएमसी के माध्यम से विश्व बैंक की ओर से वित्तपोषित बागवानी विकास योजना के तहत किया गया। इस योजना के तहत 1135 करोड़ रुपये की लागत से गुम्मा, रोहड़ू, कुमारसैन और किन्नौर में कोल्ड स्टोरों का भी निर्माण हुआ है। मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि नावर क्षेत्र सेब बहुल क्षेत्र है। सेब बागवानी को बदलते समय के साथ विश्व पटल पर लाने की आवश्यकता है। ऐसे विकास कार्यों से सेब बागवानी को नई तकनीकों से जोड़ा जा रहा है ताकि बागवानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिल सके। मंत्री ने कहा क्षेत्र कि सबसे पुरानी और महत्वपूर्ण घणासीधार-खदराला सड़क को 9.50 करोड़ रुपये से पक्का किया गया है। टुटूपानी-नालाबन सड़क के कायाकल्प के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना चरण-4 के अंतर्गत 8 करोड़ 62 लाख रुपये की राशि को मंजूरी के लिए भेजा है। 78 लाख रुपये की लागत से आयुर्वेदिक उप केंद्र का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। इस दौरान मंत्री ने कुठाड़ी पंचायत के नालाबन में 14 लाख 20 हजार रुपये की लागत से निर्मित राजकीय उच्च विद्यालय भवन का भी उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि पूरे नावर क्षेत्र में 15 करोड़ रुपये से स्कूल भवन के निर्माण कार्य प्रगति पर हैं। इस दौरान मंत्री ने वन महोत्सव कार्यक्रम में देवदार का पौधा भी रोपा। इसके बाद मंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुठाड़ी और आयुर्वेदिक उपस्वास्थ्य केंद्र घासनी के भवन के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर एचपीएमसी की प्रबंध निदेशक डॉ. ऋचा वर्मा, जिला परिषद सदस्य कौशल मुंगटा, अतिरिक्त निदेशक सनी शर्मा, एसडीएम रोहड़ू धर्मेश रमोत्रा, डीएसपी रोहड़ू प्रवण चौहान, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष जुब्बल-नावर-कोटखाई मोतीलाल डेरटा, पूर्व एचपीएमसी निदेशक लायक राम ओस्टा, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुनी लाल नरसेठ, पंचायत प्रधान ललित संगरेल व विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

टूटू पानी में  पौध रोपण करते शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

टूटू पानी में  पौध रोपण करते शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed