फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Kurpankhad irrigation and lift drinking water scheme Work started

Rampur Bushahar News: 24 करोड़ रुपये की कुर्पण खड्ड सिंचाई और उठाऊ पेयजल योजना का काम शुरू

Thu, 01 Dec 2022 10:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Kurpankhad irrigation and lift drinking water scheme Work started
कुर्पण खड्ड सिंचाई एवं उठाऊ पेयजल योजना के काम में जुटी मशीन। - फोटो : RAMPUR-HP
नित्थर (कुल्लू)। करीब 24 करोड़ रुपये की राशि से कुर्पणखड्ड सिंचाई एवं उठाऊ पेयजल योजना का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इससे क्षेत्र के हजारों लोग लाभांवित होंगे। योजना का कार्य पूरा होने से जहां बंजर खेत लहलहाएंगे, वहीं हजारों लोगों की प्यास भी बुझेगी। जलशक्ति विभाग और सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड लूहरी परियोजना के साझा प्रयासों से यह सिंचाई एवं पेयजल योजना प्रभावित पंचायतों के लिए बनाई जा रही है। योजना के लिए करीब आठ करोड़ रुपये की राशि एसजेवीएनएल प्रबंधन दे रहा है, बाकी सरकार इसमें सहयोग दे रही है।
विज्ञापन

योजना के पूरा होने से ग्राम पंचायत देहरा और नित्थर के हर गांव लाभान्वित होंगे। देहरा पंचायत के आनस और मोईन गांव के लिए सिंचाई एवं पेयजल प्राप्त होगा। वहीं चेबड़ी, धनाह, शौचा, शकरोली, चारमाला और देहरा गांव के लिए पेयजल की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा ग्राम पंचायत नित्थर के घरोली, झल्ली, ढमहा और निंथा सहित अन्य गांवों को भी पेयजल की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों में मनजीत ठाकुर, अमित, प्रेम चौहान, पुनीत चौहान, सुरजीत कटोच, सुखराम और बेली राम सहित अन्य किसान बागवानों ने कहा कि सिंचाई और पेयजल योजना काफी फायदेमंद साबित होगी। किसान बागवान नकदी फसलों को उगाकर अपनी आर्थिकी मजबूत कर सकेंगे। योजना को सिरे चढ़ाने में नित्थर और देहरा के लोगों का अहम योगदान रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, अधिशाषी अभियंता जलशक्ति विभाग नित्थर प्रकाश भारद्वाज का कहना है कि यह योजना लगभग 24 करोड़ रुपए से बन रही है। इस योजना से नित्थर और देहरा पंचायत के हजारों लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed