फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Kupvi Degree College closed; no admissions this session

Rampur Bushahar News: कुपवी डिग्री कॉलेज बंद, इस सत्र में नहीं होंगे दाखिले

Tue, 09 Jun 2026 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
छात्रों को होगी परेशानी, अभिभावकों की बढ़ी चिंता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। प्रदेश सरकार ने चौपाल उपमंडल के कुपवी स्थित डिग्री कॉलेज को बंद कर दिया है। इस सत्र में कॉलेज में कोई नया दाखिला नहीं होगा। सरकार के इस निर्णय ने क्षेत्र के विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। कुपवी जैसे दुर्गम क्षेत्र में इस डिग्री कॉलेज की स्थापना का उद्देश्य ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को घर के पास उच्च शिक्षा देना था। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों से छात्र संख्या में लगातार गिरावट आ रही थी। इसी कारण कॉलेज का संचालन प्रभावित हो रहा था। आखिर शिक्षा विभाग ने इस कॉलेज को बंद करने का निर्णय लिया। कॉलेज बंद होने के बाद अब छात्रों को पढ़ाई के लिए चौपाल, नेरवा, रोहड़ू या शिमला जाना पड़ेगा। इससे विद्यार्थियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले छात्रों को आवागमन और आवास संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़ेगा। यह निर्णय क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। विधायक बलबीर वर्मा ने इस निर्णय पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को कॉलेज बंद करने के बजाय छात्र संख्या बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करने चाहिए थे। वर्मा का मानना है कि क्षेत्र में बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होने से अधिक विद्यार्थी उच्च शिक्षा की ओर आकर्षित हो सकते थे। उन्होंने यह भी कहा कि स्टाफ की कमी के चलते कॉलेज में छात्रों की संख्या नहीं बढ़ी। सरकार को समय रहते स्टाफ भेजना चाहिए था, ताकि कॉलेज बंद नहीं होता।

ग्रामीणों की वैकल्पिक व्यवस्था की मांग
स्थानीय ग्रामीणों ने सरकार और शिक्षा विभाग से मांग की है। उन्होंने कुपवी क्षेत्र के विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखने का आग्रह किया है। ग्रामीणों ने उच्च शिक्षा प्रभावित न हो, इसके लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था करने की अपील की है। लोगों को उम्मीद है कि सरकार इस विषय पर पुनर्विचार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article