फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   kungal balti win cricket turnament nankhari

कुंगल बाल्टी ने डायनामाइट रजाना को हराकर जीता खिताब

Mon, 13 Jun 2022 10:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
kungal balti win cricket turnament nankhari
ननखड़ी में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते मुख्यातिथि। - फोटो : RAMPUR-HP
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता पर कुंगल बाल्टी ने कब्जा जमाया है। प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में बॉबी ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलवाई। युवक मंडल प्रधान देवेंद्र मेहता ने कहा कि खिताबी मुकाबला डायनामाइट रजाना और कुंगल बाल्टी के बीच खेला गया। इसमें कुंगल बाल्टी ने चार विकेट खोकर सात ओवर में 102 रन बनाए। खिताबी मुकाबले में बॉबी ने 52 रन की तूफानी पारी खेली।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी डायनामाइट रजाना की टीम 90 रनों पर ही ढेर हो गई। सतीश को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और बॉबी को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में भवन निर्माण एवं श्रम कल्याण विभाग के सचिव घनश्याम चंद बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने विजेता खिलाड़ियों का बधाई दी और पुरस्कार देकर नवाजा। उन्होंने विजेता टीम को 1 लाख रुपये और ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 50 हजार रुपये और ट्रॉफी से सम्मानित किया। इस मौके पर जाहु पंचायत प्रधान गौरव ठाकुर, पिंकू खूंद, टेक चंद राजटा, विवेक मेहता, त्रिलोक मेहता और सौरव मेहता सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed