फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Kuldeep Singh Rathore will take charge of Chandigarh Municipal Corporation elections.

Rampur Bushahar News: कुलदीप सिंह राठौर संभालेंगे चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों की कमान

Sun, 19 Jan 2025 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Kuldeep Singh Rathore will take charge of Chandigarh Municipal Corporation elections.
ठियोग कुमारसैन विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलदीप सिंह राठौर
राठौर ने कांग्रेस आलाकमान का जताया आभार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। ठियोग विधानसभा क्षेत्र के विधायक और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों की कमान संभालेंगे। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी ने उन्हें निगम चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए राठौर ने कांग्रेस नेतृत्व का आभार जताया है। कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी और इसके शीर्ष नेतृत्व का हृदय से धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताकर यह जिम्मेदारी सौंपी है। यह मेरे लिए गर्व की बात है और मैं इस कार्य को पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ निभाऊंगा। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव कांग्रेस पार्टी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और वह सुनिश्चित करेंगे कि पार्टी की नीतियां और विचारधारा जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचे। उन्होंने भरोसा जताया कि कांग्रेस पार्टी इन चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी और जनता का विश्वास जीतने में सफल रहेगी। कुलदीप राठौर की इस नियुक्ति को कांग्रेस नेतृत्व का उन पर विशेष विश्वास और उनके अनुभव का सम्मान माना जा रहा है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि राठौर का राजनीतिक अनुभव और सांगठनिक कौशल चंडीगढ़ में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाएगा। राठौर ने कहा कि वे जल्द ही चंडीगढ़ पहुंचकर चुनावी तैयारियों का जायजा लेंगे और पार्टी के स्थानीय नेताओं के साथ समन्वय बनाकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य संगठन को मजबूत करना और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना है। उन्होंने कहा कि उनकी जिम्मेदारी सिर्फ चंडीगढ़ तक सीमित नहीं है। वह अपने विधानसभा क्षेत्र ठियोग और हिमाचल में भी कांग्रेस को मजबूत करने के लिए लगातार काम करते रहेंगे।

- संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed