फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Krishna Janmashtami celebrated with great enthusiasm in Theog

Rampur Bushahar News: ठियोग में धूमधाम से मनाई कृष्ण जन्माष्टमी

Fri, 04 Sep 2026 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Krishna Janmashtami celebrated with great enthusiasm in Theog
ठियोग में सरस्वती विद्या मंदिर की झांकी निकालते हुए : संवाद
शाली बाजार से जनौग घाट, प्रेम घाट और पुराना बस स्टैंड तक निकली झांकियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)।
ठियोग के लक्ष्मी नारायण मंदिर हॉल में सुबह से ही कृष्ण भक्तों का तांता लगा रहा। पूरा क्षेत्र श्रीकृष्ण के जयकारों और भजनों से भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालुओं ने दिनभर भगवान कृष्ण की विभिन्न लीलाओं का गुणगान किया। जन्माष्टमी के कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह मंदिर परिसर से निकाली गई प्रभात फेरी के साथ हुई। प्रभात फेरी में श्री जी महिला कमेटी की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रभात फेरी में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए और नगर के विभिन्न हिस्सों में भ्रमण किया। जन्माष्टमी के अवसर पर विभिन्न स्कूलों की ओर से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को दर्शाती आकर्षक झांकियां निकाली गईं। शाली बाजार से शुरू हुई झांकियां जनोग घाट, प्रेम घाट से पुराना बस स्टैंड सहित शहर के विभिन्न हिस्सों से होकर गुजरीं। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने इन झांकियों का फूल मालाओं से स्वागत किया। स्कूलों के विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगी और आकर्षक पोशाकों में सखियों, बाल कृष्ण और राधा-कृष्ण की जोड़ियों का रूप धारण कर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान भगवान शंकर, मां पार्वती, मां काली और भगवान हनुमान का रूप धारण किए कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। शिमला से पहुंची भजन कीर्तन मंडली ने देर रात तक श्रीकृष्ण के भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में डुबोए रखा। भजनों और कीर्तनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। रात 12:00 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का समय हुआ, मंदिर परिसर जय श्रीकृष्ण और नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा-अर्चना की। प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed