फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Krishna and Priyal first in the general knowledge competition

Rampur Bushahar News: सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कृष्णा और प्रियाल प्रथम

Sat, 10 Jan 2026 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Krishna and Priyal first in the general knowledge competition
रामपुर में एबीवीपी के संगोष्ठी कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राएं। स्रोत : एबीवीपी
रामपुर बुशहर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) रामपुर नगर इकाई ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर संगोष्ठी और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कृष्णा गुप्ता और प्रियाल ने पहले स्थान पर बाजी मारी। शुभम भापटा और राहुल ने दूसरा स्थान पाया। किंशुक और मिथिलेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को परिषद की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति, चरित्र निर्माण और स्वामी विवेकानंद के विचारों का प्रचार-प्रसार करना रहा। कार्यक्रम में आर्यावर्त संस्थान के प्रबंध निदेशक पीयूष प्रार्थी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। अमर सिंह मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता ने स्वामी विवेकानंद के जीवन प्रसंगों पर प्रकाश डालते हुए शिकागो धर्म संसद में दिए गए ऐतिहासिक भाषण का उल्लेख किया। युवाओं को आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि पीयूष प्रार्थी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं के लिए मार्गदर्शक हैं और उनके मूल्यवान वचनों को जीवन में आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। इस मौके पर विभाग संगठन मंत्री रामपुर पवन कुमार, जिला संयोजक रवि वर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमन सहित कई अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article