फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Kothi School students won the overall title.

Rampur Bushahar News: कोठी स्कूल की छात्राओं ने जीता ओवरऑल का खिताब

Sat, 12 Sep 2026 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Kothi School students won the overall title.
ज्ञाबुंग में आयोजित अंडर-19 गर्ल्स टूर्नामेंट में कटगांव स्कूल का प्रदर्शन रहा शानदार। स्रोत :
ज्ञाबुंगो में अंडर-19 छात्राओं की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन
विज्ञापन

किनफेड के अध्यक्ष चंद्र गोपाल ने विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्ञाबुंगो में अंडर-19 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। समापन समारोह में किनफेड किन्नौर के अध्यक्ष चंद्र गोपाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
चंद्र गोपाल ने छात्राओं को खेलों के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता में कोठी स्कूल की छात्राओं ने ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन

खो-खो में चगांव प्रथम और कांबा स्कूल द्वितीय, कबड्डी में कटगांव प्रथम और उरनी द्वितीय, वॉलीबाॅल में छितिकुल प्रथम और कोठी द्वितीय, बास्केटबॉल में कटगांव प्रथम और किल्बा द्वितीय रहा। हैंडबॉल में कटगांव प्रथम और कोठी द्वितीय तथा फुटबॉल में कोठी प्रथम और कल्पा द्वितीय रहा। बैडमिंटन में रूपी स्कूल विजेता और नाथपा उपविजेता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

योग में प्रिया कुमारी प्रथम और टेंगलिंग द्वितीय रही। कलात्मक योग एकल में अनुष्का नेगी ने पहला और मूरंग ने दूसरा स्थान हासिल किया। सर्वश्रेष्ठ शतरंज खिलाड़ी का खिताब सौम्यी को मिला, जबकि सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का खिताब कनम और ज्ञाबुंगो स्कूल को मिला।

इस अवसर पर प्रेम प्रकाश नेगी, ठेकेदार यूनियन के अध्यक्ष एवं बीसीसी अध्यक्ष ज्ञाबुंगो वीरेंद्र नेगी, सुन्नम रोपा, श्यासो, क्रीड़ा संघ के अध्यक्ष एवं उप शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) कुलदीप सिंह डोगरा, प्रबंधक सचिव तेज सिंह, उपाध्यक्ष राकेश कुमार, सचिव (माध्यमिक) पवन लोक्टस, सचिव (प्राथमिक) वीर भगत, ओवरऑल ऑब्जर्वर जालंबर सिंह और मुख्याध्यापक नांगिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed