फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Kisan Sabha and Apple Producers Association expressed anger over the eviction of farmers

Rampur Bushahar News: किसानों की बेदखली को लेकर किसान सभा और सेब उत्पादक संघ ने जताया रोष

Mon, 19 May 2025 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Kisan Sabha and Apple Producers Association expressed anger over the eviction of farmers
हिमाचल किसान सभा के पदा​धिकारी और सदस्य दलाश में बैठक के दौरान। संवाद
विज्ञापन

एसडीएम के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजकर उठाएंगे राहत की मांग


संवाद न्यूज एजेंसी

दलाश (कुल्लू)। हिमाचल किसान सभा की बैठक मंगलवार को विश्राम गृह दलाश में हुई। बैठक की अध्यक्षता हिमाचल सेब उत्पादक संघ आनी के अध्यक्ष टीकम राम ने की। बैठक में प्रदेश सरकार और वन विभाग की ओर से किसानों की बेदखली के खिलाफ आनी में प्रदर्शन की तैयारी को लेकर हिमाचल किसान सभा और हिमाचल सेब उत्पादक संघ ने रणनीति बनाई। बैठक में निर्णय लिया कि किसानों की बेदखली को लेकर मंगलवार को किसान सभा और सेब उत्पादक संघ के सदस्य एसडीएम के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजेंगे। हिमाचल किसान सभा व हिमाचल सेब उत्पादक संघ आनी ने बताया कि परिवार में बंटवारे के चलते प्रदेश में गरीब किसानों के पास इतनी जमीन नहीं है कि वो अपना गुजारा कर सकें। प्रदेश के करीब दस लाख किसान परिवारों के पास 10.7 फीसदी जमीन ही कृषि योग्य भूमि है और 87 फीसदी किसान लघु और सीमांत है। किसान और बागवानों की मांग है कि वन संरक्षण अधिनियम में संशोधन कर गरीब और लघु, सीमांत किसानों को कम से कम पांच बीघा भूमि दी जाए। सरकार के मालिकाना हक वाली जमीन का आवंटन गरीब किसानों को भू-राजस्व अधिनियम 1954 और 2000 में शामिल की गई धारा 163 के तहत किया जाए। सरकार व वन विभाग के द्वारा की जा रही बेदखली कानूनी प्रक्रिया के तहत नहीं हो रही है और गरीबों को बेघर करने का काम किया जा रहा है। इस मौके पर डॉ. ओंकार शाद, हिमाचल किसान सभा आनी के अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, सचिव गीता राम हिमाचल सेब उत्पादक संघ आनी के सचिव हेमराज, दलीप, विजय, ओमी प्रेम, टीकम, हरविंदर, डोला सिंह, ओमप्रकाश, प्रताप सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed