फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Kinnaur team performed brilliantly in the state level tug of war.

Rampur Bushahar News: राज्य स्तरीय रस्साकशी में किन्नौर की टीम ने किया शानदार प्रदर्शन

Sun, 14 Dec 2025 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Kinnaur team performed brilliantly in the state level tug of war.
शिमला में आयोजित रस्सा कशी प्रतियोगिता में किन्नौर की टीम ने लिया भाग। स्रोत : एसोसिएशन
सांगला (किन्नौर)। हिमाचल प्रदेश में पहली बार शिमला में राज्य स्तरीय रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हिमाचल प्रदेश टग ऑफ वार एसोसिएशन ने इंदिरा गांधी खेल परिसर में प्रतियोगिता करवाई। प्रतियोगिता में किन्नौर की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर मंडी को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। किन्नौर टीम के कोच जोगिंदर सिंह नेगी ने कहा कि खेलों से युवा नशे से दूर रहता है और खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित होती रहनी चाहिए। कप्तान सुंदर खोजान ने कहा कि पूरी टीम ने भरपूर सहयोग दिया। आगामी समय में हम पूरी तैयारी के साथ प्रतियोगिता में भाग लेेंगे और किन्नौर को राज्य में पहला स्थान दिलाने की हर संभव कोशिश करेंगे। प्रतियोगिता में किन्नौर के खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व किया। इनमें अंकुश नेगी, अमित नेगी, सुंदर खोजान, राहुल नेगी, टिंकल आरकटु, हेमंत फागा, पृथ्वी राज नेगी, रूपेश, पंकज, अभिनव नेगी और ओम प्रकाश नेगी ने टीम में दमखम दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article