{"_id":"640cbb14d87c3be20b0383fd","slug":"kinnaur-politices-bjp-protest-rampur-hp-news-c-19-1-85287-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: किन्नौर में 14 संस्थानों को बंद करने पर गरजी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: किन्नौर में 14 संस्थानों को बंद करने पर गरजी भाजपा
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी किन्नौर के कार्यकर्ता प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में शनिवार को भाजपा ने प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न संस्थानों को बंद करने के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व प्रदेश वन विकास निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी की अध्यक्षता में भाजपा ने जन आक्रोश रैली निकाली। यह रैली भाजपा कार्यालय से शुरू हुई और मुख्य बाजार होते हुए रिकांगपिओ चौक तक पहुंची। इस प्रदर्शन में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव हारा, जिला परिषद सदस्य शांता कुमार और बीडीसी कल्पा अध्यक्ष गंगा राम ने अपने संबोधन में प्रदेश सरकार के जनविरोधी फैसलों के खिलाफ़ हल्ला बोला। पूर्व वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की राजनीति में ऐसा पहली बार हुआ है कि सरकार बनने के बाद अभी कैबिनेट की पहली बैठक भी नहीं हुई थी कि सुक्खू सरकार ने जयराम सरकार के कार्यकाल में खोले गए सैकड़ों संस्थाओं को बंद कर दिया। इससे प्रदेश की जनता को सड़कों पर उतरकर जन आक्रोश आंदोलन करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने जिला किन्नौर में भी 14 संस्थानों को बंद किया है। इसके विरोध में किन्नौर भाजपा ने जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में जनआक्रोश रैली निकाली। नेगी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जिन संस्थाओं को बंद किया है, वे केवल घोषणाएं ही नहीं थी, बल्कि उनके उद्घाटन भी किए थे और यह सभी संस्थान चल रहे थे। इस मौके पर बलदेव नेगी, यशवंत, चंदर पॉल, दौलत नेगी, सुभाष छोरज्ञा, संजय, सुभाष, मदन, दलीप, रवीना और दीपिका राठौर सहित अन्य मौजूद रहे।