{"_id":"6414a784b1eb0818b2060fb1","slug":"kinnaur-news-weather-alert-snowfall-rain-rampur-hp-news-c-19-1-91258-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: किन्नौर में भारी बर्फबारी और बारिश की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: किन्नौर में भारी बर्फबारी और बारिश की चेतावनी
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले में भारी बारिश और बर्फबारी की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने चेतावनी जारी की है। 19 मार्च तक बर्फबारी और बारिश की आंशका जताते हुए प्रशासन ने लोगों को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न जाने की हिदायत दी है। उपायुक्त किन्नौर तोरुल एस रवीश ने कहा कि मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर जिले के लोग और पर्यटक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न जाएं।
उन्होंने कहा कि सभी नागरिक अपने घरों में सुरक्षित रहें। पंचायत प्रधानों, गैर सरकारी संगठनों, ट्रैकर्स और नागरिकों से आग्रह किया कि इस संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं। इससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। किसी प्रकार की प्राकृतिक आपदा या घटना की स्थिति में लोग जिला आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र के दूरभाष नंबर 01786 223155, 8580819827, 223155,51,52,53,54, 945945787 और टोल फ्री नंबर 1077 पर सूचित कर सकते हैं।