{"_id":"63e91c519dcccca4e201ca0f","slug":"kinnaur-news-vangtu-kafnu-road-closed-due-to-landslide-rampur-hp-news-c-19-1-58405-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर बुशहर: वांगतू-काफनू सड़क दो दिन के बाद भी नहीं हुई बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर बुशहर: वांगतू-काफनू सड़क दो दिन के बाद भी नहीं हुई बहाल
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के वांगतू-काफनू संपर्क सड़क पर पठानकोट नाले के पास ऊपरी पहाड़ी दरकने से बाधित मार्ग दो दिन के बाद भी बहाल नहीं हो पाया है। इससे भावावैली की पंचायत के कटगांव, काफनू, यांग्पा-1, यांग्पा-2 और क्राबा पंचायत के हजारों लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
लोक निर्माण विभाग ने मार्ग को बहाल करने के लिए दो मशीनें और दर्जनों मजदूर तैनात किए हैं। लेकिन पहाड़ी से भारी भरकम चट्टानों के गिरने से मार्ग को बहाल करने में अभी समय लगेगा है। गौर हो कि शनिवार सुबह 11:00 बजे वांगतू-काफनू मार्ग पर पठानकोट नाले के पास अचानक पहाड़ी दरक गई। इससे मार्ग पर यातायात अवरूद्ध हो गया है। सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग ने भारी चट्टानों को ब्लास्ट कर अवरूद्ध मार्ग को बहाल करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य तो चलाया है, लेकिन बड़ी-बड़ी चट्टानों को हटाने में काफी समय लग रहा है।
भाजपा निचार मंडल महामंत्री देवा चारस, मंडलाध्यक्ष निचार संजय नेगी, बूथ अध्यक्ष कटगांव अजय भंडारी, बूथ अध्यक्ष यांग्पा नरेश नेगी और बूथ अध्यक्ष क्राबा दिमाग नेगी सहित अन्य लोगों ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से जल्द बाधित मार्ग को बहाल करने की मांग उठाई है, जिससे भावावैली की पांच पंचायतों के हजारों लोगों को आवाजाही करने में परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग भावानगर के अधिशासी राहुल सूद ने कहा कि भारी भरकम चट्टानों के चलते समस्या पेश आ रही है। पहाड़ी दरकने से करीब 50 मीटर सड़क पर चट्टानें गिरी हैं। चट्टानों को ब्लास्ट कर हटाया जा रहा है। दो मशीनें और दर्जनों मजदूर बाधित मार्ग को बहाल करने के लिए तैनात की गई हैं।