{"_id":"6415f8f62161e4654e027504","slug":"kinnaur-news-sports-news-itbp-juery-rampur-hp-news-c-19-1-92573-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: वॉलीबाल प्रतियोगिता में लियो और बैडमिंटन में नमज्ञा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: वॉलीबाल प्रतियोगिता में लियो और बैडमिंटन में नमज्ञा अव्वल
विज्ञापन
पूह (किन्नौर)। आईटीबीपी की 43वीं बटालियन ज्यूरी ने सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत सीमांत गांव के बीच खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया।
इसमें खिलाड़ियों ने खूब दमखम दिखाया। खेलकूद स्पर्धा का शुभारंभ डिप्टी कमांडेंट आईटीबीपी कृष्णा रजक ने किया। वॉलीबाल और बैडमिंटन नमज्ञा, टाशीगंग, लियो, खाब, हांगो और नाको गांव की टीमों ने भाग लिया। वॉलीबाल प्रतियोगिता में लियो गांव की टीम ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं नाको गांव की टीम उपविजेता रही। बैडमिंटन की सिंगल प्रतियोगिता में नमज्ञा ने पहला और खाब ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
बैडमिंटन डबल प्रतियोगिता में लियो गांव के प्रतिभागी ने पहला और नाको गांव ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्यातिथि कृष्णा रजक डिप्टी कमांडेंट ने विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
सभी प्रतिभागियों को ट्रैक सूट, स्पोर्ट्स जुराब और और कैप वितरित की गई। इस मौके पर डिप्टी कमांडेंट डॉ. पवन कुमार सिंह, सहायक कमांडेंट प्रकाश भंडारी, डॉ. सुप्रदीप रेड्डी, पंचायत प्रधान नमज्ञा बलदेव नेगी, प्रधान लियो नामग्याल और प्रधान हांगो देवी सिंह नेगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।