फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   kinnaur news landslide kache, rock fall on vehicle

रामपुर बुशहर: काचे में दरकी पहाड़ी, चलती गाड़ी पर गिरने पत्थर

Sun, 12 Feb 2023 06:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Feb 2023 06:50 PM IST
विज्ञापन
वाहन सवार और चालक सुरक्षित, 30 जनवरी को भी दरकी थी पहाड़ी
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने खतरे को देखते हुए छह परिवारों को किया शिफ्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। जिला किन्नौर के निचार खंड के तहत पलिंगी-निचार संपर्क सड़क पर काचे के पास शनिवार देर शाम एक बार फिर चट्टानें दरकने का मामला सामने आया है। इस दौरान सड़क से गुजर रहे एक वाहन पर पत्थर गिरे। गनीमत रही कि इस घटना में वाहन में सवार सभी लोग पूरी तरह से सुरक्षित है। हालांकि वाहन को नुकसान पहुंचा है। हादसा उस समय हुआ जब चालक और उनके साथ कुछ लोग निचार से ज्यूरी की ओर जा रगे थे। पहाड़ी दरकने से क्षेत्र के लोग एक बार फिर खौफ में हैं।

गौर हो कि काचे के साथ ऊपरी पहाड़ी से लगातार चट्टानें दरक रही है। इस वजह से ग्राम पंचायत पौंडा के तहत के आने वाले पलिंगी गांव के छह परिवार को जिला प्रशासन ने एहतियातन विद्युत बोर्ड के भावानगर कॉलोनी में शिफ्ट किया है। 30 जनवरी की रात को भी इसी स्थान पर पहाड़ी से भारी भरकम चट्टानें गिरी थी। इसके बाद जिला प्रशासन ने राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी के निर्देश के बाद प्रशासन हरकत में आया था। इसके अलावा पलिंगी गांव में 16 अन्य परिवार भी खतरे की जद में जीवनयापन करने को मजबूर हैं। इस सड़क से निचार खंड के निचार, बरी, पौंडा और सुंगरा पंचायतों के हजारों लोग रोजाना आवाजाही करते हैं। ऐसे में पहाड़ी दरकने से ग्रामीण खतरे के साये यहां से सफर करने को मजबूर हो हैं। जिला प्रशासन ने सड़क के दोनों ओर गृहरक्षक के दो जवान तैनात किए हैं। पौंडा पंचायत प्रधान अमिताभ नेगी, उपप्रधान महावीर सिंह नेगी, प्रधान सुंगरा राकेश नेगी, प्रभावित अशोक कुमार नेगी, पार्वती नेगी, गुरदास नेगी, गंगा नेगी, मोहन मेहता नेगी और भगवान देवी नेगी ने कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी और जिला प्रशासन से जल्द भू वैज्ञानिकों की टीम बुलाकर चट्टानें दरकने वाले स्थान पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

इनसेट
जिला प्रशासन की ओर से आईआईटी मंडी और सर्वे ऑफ इंडिया की टीम को मौके पर बुलाया गया है। लोगों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है।

विमला वर्मा, एसडीएम भावानगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed