फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Kinnaur, including upper Shimla, remained cloudy

Rampur Bushahar News: फिर छंट गए बादल छा गई निराशा

Sat, 17 Jan 2026 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। एक बार फिर छंट गए बादल और निराशा छा गई। ऊपरी शिमला समेत किन्नौर में शनिवार को दिनभर बादल छाये रहे। वहीं, काजा में सुबह के समय हल्की बर्फबारी हुई। दोपहर को किन्नौर कैलाश की पहाड़ियों पर भी बर्फबारी हुई। बर्फबारी के बाद क्षेत्र के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, बागवानों की बारिश की आस थी, लेकिन निराशा ही हाथ लगी। शनिवार को सुबह से बादल छा गए। दिनभर बादल छाए रहे, लेकिन देर शाम तक बारिश नहीं होने से बागवानों की उम्मीदों पर पानी फिर गया। अच्छी बारिश हुए करीब चार माह हो चुके हैं। बारिश और बर्फबारी नहीं होने से सेब के बगीचाें के कार्य लटके हुए हैं। साथ ही बागवानों को चिंता सता रही है कि यदि जल्द बर्फबारी नहीं हुई तो आगामी सेब की फसल पर असर पड़ सकता है। वहीं, बादल छाये रहने से ठंड कल्पा, सांगला आदि क्षेत्रों में तापमान में बढ़ोतरी हुई। कल्पा में शनिवार को न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्शियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 13 डिग्री सैल्सियश दर्ज किया गया। इससे पहले कल्पा और सांगला का न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया जा रहा था। हालांकि, आने वाले दिनों में तापमान फिर से शून्य से नीचे जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed