फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Kinnaur Festival: Traffic rules to come into effect from October

किन्नौर महोत्सव : यातायात नियम 27 अक्तूबर से होंगे लागू, दाखो बाईपास से गुजरेगी गाड़ियां

Sun, 25 Oct 2026 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
पुराने डीसी पेट्रोल पंप से रिकांगपिओ बस स्टैंड जाने वाले वाहनों का होगा डायवर्जन
विज्ञापन

दाखो बाईपास पर पार्किंग रहेगा प्रतिबंधित, ट्रकों की आवाजाही के लिए समय निर्धारित

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)।
किन्नौर महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन ने रिकांगपिओ में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक प्लान जारी किया है। उपायुक्त सोनाक्षी सिंह तोमर ने आदेश जारी कर 27 अक्तूबर से 15 नवंबर तक यातायात नियमों को लागू करने के निर्देश दिए हैं। रिकांगपिओ स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पार्क में 30 अक्तूबर से 2 नवंबर तक आयोजित होने वाले महोत्सव के दौरान लोगों की सुरक्षा और वाहनों की सुचारु आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए व्यवस्था की गई है। प्रशासन के निर्देशानुसार पुराने डीसी पेट्रोल पंप से रिकांगपिओ बस स्टैंड की ओर जाने वाले सभी वाहनों को दाखो बाईपास मार्ग से भेजा जाएगा। वहीं, रिकांगपिओ मुख्य चौक से फॉरेस्ट गेट के बीच वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। हालांकि, आपातकालीन वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है। मुख्य चौक से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पार्क स्थित मेला स्थल की ओर केवल महोत्सव के आधिकारिक कार्यों के लिए अधिकृत वाहनों को ही जाने की अनुमति होगी। अन्य वाहनों को इस मार्ग पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। आदेश में मालवाहक वाहनों, विशेषकर ट्रकों की आवाजाही के लिए भी समय निर्धारित किया गया है। ऐसे वाहन दाखो बाईपास पर रात 10 बजे से सुबह 8 बजे के बीच ही चल सकेंगे। प्रतिबंधित समय के दौरान स्थानीय सड़कों पर मालवाहक वाहनों की आवाजाही की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा, महोत्सव की अवधि के दौरान पूरे दाखो बाईपास पर वाहनों की पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

पुलिस और प्रशासन करेंगे निगरानी
जिला प्रशासन ने यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने की जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक किन्नौर और एसडीएम कल्पा को सौंपी है। महोत्सव के आधिकारिक कार्यों के लिए अधिकृत वाहनों को आवश्यक पास जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए उचित संकेतक, बैरिकेडिंग और जनसूचना की व्यवस्था भी की जाएगी। प्रशासन ने वाहन चालकों से निर्धारित मार्गों और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है, ताकि महोत्सव के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed