Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Kinnaur Festival to be held at the end of August next year

Rampur Bushahar News: अगले वर्ष अगस्त के अंत में होगा किन्नौर महोत्सव, 56 लोगों को मिले भू-पट्टे

Mon, 02 Nov 2026 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Kinnaur Festival to be held at the end of August next year
किन्नौर महोत्सव के समापन समारोह में प्रस्तुति देते स्कूली बच्चे। संवाद
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने की घोषणा, चार दिवसीय राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव का समापन
विज्ञापन

. प्रतियोगिताओं के विजेताओं, उपविजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पार्क रिकांगपिओ में चार दिवसीय राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव-2026 सोमवार को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हो गया। समापन समारोह में राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने घोषणा की कि आगामी वर्ष से किन्नौर महोत्सव अक्तूबर-नवंबर के बजाय अगस्त के अंत में आयोजित किया जाएगा। समारोह के दौरान वन अधिकार अधिनियम-2006 के तहत 56 लोगों को भू पट्टे प्रदान कर भूमि का मालिकाना हक दिया गया। मंत्री ने बताया कि जिले में अब तक 744 लोगों को भू पट्टे दिए जा चुके हैं। उन्होंने अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य के लिए उपायुक्त एवं जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की अध्यक्ष सोनाक्षी सिंह तोमर और संबंधित अधिकारी अरविंद कुमार को सम्मानित किया। जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार जनजातीय क्षेत्रों के विकास और गरीब एवं वंचित वर्गों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। किसानों और बागवानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए आधारभूत ढांचे के विकास तथा कृषि-बागवानी में आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार मिल सके। उपायुक्त सोनाक्षी सिंह तोमर ने महोत्सव के दौरान आयोजित गतिविधियों की जानकारी दी और आयोजन को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन, विभिन्न विभागों, मेला समिति तथा स्थानीय लोगों का आभार जताया। इस अवसर पर कृषि उपज मंडी समिति किन्नौर एवं शिमला के निदेशक उमेश नेगी एवं प्रेम नेगी, किनफैड के चेयरमैन चंद्र गोपाल नेगी, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के निदेशक पीतांबर दास एवं बिकम सिंह नेगी, जिला महिला कांग्रेस किन्नौर की अध्यक्ष सरोज नेगी, जनजातीय सलाहकार समिति के सदस्य डॉ. सूर्या बोरिस, निर्मल नेगी आदि मौजूद रहे।
अमृत धारा जल केंद्र का किया लोकार्पण
मंत्री जगत सिंह नेगी ने करीब तीन लाख रुपये की लागत से निर्मित अमृत धारा जल केंद्र का लोकार्पण किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की दुकानों और किनफैड एग्रो की दुकान का भी उद्घाटन किया। किनफैड एग्रो की दुकान से किसानों और बागवानों को उर्वरक, कीटनाशक, कृषि उपकरण और खाद उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन

सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेता किए सम्मानित
समापन समारोह में खेलकूद, शहनाई वादन और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेताओं व उपविजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अंतिम सांस्कृतिक संध्या में किन्नौर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकारों ने पारंपरिक लोकनृत्यों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया।

किन्नौर महोत्सव के समापन समारोह में प्रस्तुति देते स्कूली बच्चे। संवाद

किन्नौर महोत्सव के समापन समारोह में प्रस्तुति देते स्कूली बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article