फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   kinnaur congress protest cm to show black flages

सीएम जयराम का का काले झंडों से स्वागत करेगी किन्नौर कांग्रेस : नेगी

Sat, 25 Sep 2021 10:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
kinnaur congress protest cm to show black flages
रिकांगपिओ में प्रैसवार्ता के दौरान विधायक जगत सिंह नेगी - फोटो : RAMPUR-HP
रिकांगपिओ(किन्नौर)। आगामी 28 सितंबर को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का किन्नौर आगमन पर काले झंडों से स्वागत किया जाएगा। यह बात विधायक किन्नौर जगत सिंह नेगी ने रिकांगपिओ में प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में बीते चार साल किन्नौर के साथ भेदभाव और अनदेखी हुई है। मुख्यमंत्री नामजद लोगों के सहारे किन्नौर का प्रशासन चलाने की कोशिश करते रहे और चुने जनप्रतिनिधियों को दरकिनार किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इन चार सालों में मुख्यमंत्री का रवैया किन्नौर के प्रति द्वेषपूर्ण रहा है। इस वजह से मुख्यमंत्री के किन्नौर प्रवास पर किन्नौर कांग्रेस के कार्यकर्ता उनका स्वागत काले झंडों से करेंगे। उन्होंने कहा किन्नौर के निचार में एक साथ 15 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। उनके संपर्क के लोगों के टेस्ट किए गए हैं, संभव है कि यह आंकड़ा और बढ़ेगा। ऐसे में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में हजारों की भीड़ जुटाने का प्रयास प्रशासन कर रहा है।
विज्ञापन

विधायक जगत सिंह ने कहा कि किन्नौर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खाते में पैसे डाले गए लेकिन अब उनसे जबरन पैसा वापिस लिया जा रहा है। इस अवसर पर किन्नौर कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी, उपाध्यक्ष चंद्र गोपाल नेगी, महासचिव निर्मल नेगी, प्रदेश कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट सूर्या बोरस, कल्पा ब्लॉक अध्यक्ष प्रीतम नेगी, जिला प्रवक्ता केसर नेगी, जिला परिषद सदस्य हितेश नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed