फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Kinnaur Congress held a protest rally over the alleged insult to the national anthem

Rampur Bushahar News: किन्नौर कांग्रेस ने राष्ट्रगान के कथित अपमान पर विरोध रैली निकाली

Mon, 24 Aug 2026 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Kinnaur Congress held a protest rally over the alleged insult to the national anthem
रिकांगपिओ में रैली निकालते कांग्रेस के कार्यकता। संवाद
भाजपा का वास्तविक उद्देश्य देश में चल रहे महत्वपूर्ण मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाना : भंडारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)।
विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान राष्ट्रगान के कथित अपमान के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी किन्नौर ने सोमवार को रिकांगपिओ में विरोध रैली निकाली। रैली महात्मा गांधी पार्क से शुरू होकर पंजाब नेशनल बैंक तक गई और वापस महात्मा गांधी पार्क में संपन्न हुई। रैली की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने की। इस मौके पर निगम भंडारी ने कहा, राष्ट्रगान देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। विधानसभा जैसे लोकतांत्रिक संस्थान में राष्ट्रगान की गरिमा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। कांग्रेस ने इस पूरे विषय पर शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज करवाया है। भंडारी ने भाजपा से राष्ट्रवाद और देशभक्ति के मुद्दों पर राजनीतिक करने से पहले अपने इतिहास पर स्पष्ट जवाब देने की मांग की। निगम भंडारी ने भाजपा से पूछा कि उनके संगठन और आरएसएस परिवार से कितने स्वतंत्रता सेनानियों ने आजादी के आंदोलन में योगदान दिया। उन्होंने भाजपा से स्वतंत्रता आंदोलन में उनके वैचारिक संगठनों की वास्तविक भूमिका पर भी जवाब मांगा। उन्होंने सरकार से रोजगार, शिक्षा, महंगाई, किसानों की समस्याओं और युवाओं के भविष्य जैसे मुद्दों पर जवाब देने को कहा। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् का मुद्दा केवल एक बहाना है, जबकि भाजपा का वास्तविक उद्देश्य देश में चल रहे महत्वपूर्ण मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाना है। इससे पहले प्रेस वार्ता में निगम भंडारी ने कहा कि पिछले दिनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर वंदे मातरम गीत बजाकर किए गए विरोध का कांग्रेस पार्टी विरोध करती है। भाजपा कार्यकर्ताओं के बजाए गए गीत के दौरान वहां केवल भाजपा का झंडा दिखाई दे रहा था, जबकि राष्ट्रगीत की बात करने वालों के कार्यक्रम में देश का तिरंगा कहीं नजर नहीं आया। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने कभी भी वंदे मातरम का अपमान नहीं किया। उस दिन वंदे मातरम् का संशोधित संस्करण बजाया जा रहा था और सोनिया गांधी ने केवल मूल संस्करण बजाने की बात कही थी। जिस परिवार के दो सदस्यों ने देश के लिए बलिदान दिया हो, उस परिवार की महिला पर वंदे मातरम् के अपमान का आरोप लगाना उचित नहीं है। इस मौके पर संगठन महासचिव एडवोकेट राम सिंह नेगी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूरन, चैन राम, जिला प्रवक्ता ठाकुर बीसी सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बदलाव:
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed