{"_id":"62eaae8ece56fb5f5802c394","slug":"kinnaur-apple-get-good-prize-in-mandi-rampur-hp-news-sml4172996160","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नौर के सेब को मंडियों में मिल रहे चोखे दाम, बागवान बाग-बाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नौर के सेब को मंडियों में मिल रहे चोखे दाम, बागवान बाग-बाग
विज्ञापन
किन्नौर में सेब से लदे बगीचे संजीव रिकांगपिओ
- फोटो : RAMPUR-HP
सांगला (किन्नौर)। जिला किन्नौर के निचले क्षेत्रों के सेब की अर्ली स्पर वैरायटी ने मंडियों में दस्तक दे दी है। वहीं सेब के चोखे दाम मिलने से बागवान भी गदगद हैं। परवाणू मंडी में सेब की बड़ी पेटी के 2,600 रुपये में बिक रही है, वहीं हाफ बॉक्स के 1,550 रुपये तक दाम मिल रहे हैं। किन्नौर जिले के निचले क्षेत्रों निगुलसरी, चौरा, सुंगरा, किल्बा, तांगलिंग, पोवारी और पूर्वणी में सेब सीजन शुरू हो गया है। उच्च गुणवत्ता वाले सेब की खेप देश की विभिन्न मंडियों में पहुंच रही हैं। बागवानों को शुरूआती दौर में अच्छे दाम मिल रहे हैं।
पूर्वणी गांव के बागवान राजेंद्र सिंह नेगी और सत्यजीत नेगी ने बताया कि स्पर वैरायटी सेब का तुड़ान शुरू हो गया है। परवाणू मंडी में हनी रंजन एंड कंपनी में 22 से 25 किलो की बड़ी पेटी 2,600 रुपये में बिकी। जबकि 10 किलोग्राम का गिफ्ट बॉक्स के 1,550 रुपये तक दाम मिले। नेगी ने कहा कि गुणवत्ता के आधार पर मंडियों में सेब के अच्छा दाम मिल रहे हैं। इस वर्ष सेब के लिए मौसम अनुकूल रहा है। इससे सेब का आकार और रंग भी अच्छा है। इससे जिले के बागवानों की आर्थिकी में सुदृढ़ होगी।
गौर हो कि बीते वर्ष जिले से 24, 65,350 पेटियां देश की विभिन्न मंडियों में पहुंची थी। वहीं इस वर्ष उद्यान विभाग के अनुमानित आंकड़ों के अनुसार 28,75,950 पेटियों के उत्पादन का अनुमान है। जिले के कल्पा में 11,14,150, पूह से 10,49,400 और निचार से 7,12,400 पेटियों के उत्पादन होने का अनुमान है।
विज्ञापन
इस वर्ष फ्लावरिंग के दौरान मौसम अच्छा रहने और सर्दियों में अच्छी बर्फबारी होने से सेब के लिए आवश्यक चिलिंग आवर्स पूरे हुए हैं। इसके कारण सेब की बंपर फसल की उम्मीद है। इस वर्ष बीते वर्ष की अपेक्षा सेब का उत्पादन अधिक होगा।
डॉ. राजेंद्र सिंह वर्मा, उपनिदेशक, उद्यान विभाग किन्नौर