फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   kinnaur and baga sarahan girls win medal in state boxing chaipionship

बॉक्सिंग रिंग में बेटियों का कमाल, चमकाया नाम

Sun, 17 Oct 2021 09:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 09:27 PM IST
विज्ञापन
kinnaur and baga sarahan girls win medal  in state boxing chaipionship
किन्नौर की बेटियों ने राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में झटके मेडल - फोटो : RAMPUR-HP
रिकांगपिओ/नित्थर। राज्य स्तरीय लड़कियों की सीनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता किन्नौर और निरमंड की बेटियों ने धाकड़ प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दोनों की क्षेत्रों की बेटियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर मेडल अपने नाम किए हैं।
विज्ञापन

किन्नौर जिले के जेएसडब्लू शिखर केंद्र सांगला की बात करें तो यहां की पांच खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। इसमें तीन खिलाड़ियों ने स्वर्ण और एक ने रजत पदक हासिल किया। किन्नौर जिले की विनाक्षी ने 57 किलोग्राम भार वर्ग, दीपिका ने 63 किलोग्राम भार वर्ग और ज्योतिका ने 48 किलोग्राम भार वर्ग ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।
विज्ञापन

माया कुमारी ने रजत पदक जीतकर किन्नौर जिले का नाम रोशन किया है। उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता स्वर्ण और रजत पदक विजेता लड़कियों को बधाई दी है। मेडल जीतने वाली तीन खिलाड़ियों का चयन 21 अक्तूबर 2021 से हरियाणा के हिसार में खेले जाने वाली राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। सभी लड़कियां सीएसआर के तहत संचालित शिखर केंद्र सांगला में प्रशिक्षण ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागासराहन की टीना ने रजत और अनीता ने कांस्य पदक जीता
नित्थर(कुल्लू)। में कुल्लू जिले के मणिकर्ण में आयोजित हिमाचल प्रदेश महिला राज्यस्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में निरमंड विकास खंड की दो बेटियों ने नाम कमाया है। निरमंड की बागासराहन पंचायत की टीना ने सिल्वर और अनीता ने रजत मेडल जीता है। इस प्रतियोगिता में निरमंड खंड की तीन बॉक्सरों ने भाग लिया। इसमें टीना, अनीता और सुमिति शामिल हैं।

तीनों ने जिला कुल्लू का प्रतिनिधित्व करते हुए क्षेत्र और माता पिता का नाम रोशन किया है। बेटियों की इस उपलब्धि से क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों और ग्रामीणों में खुशी की लहर है। ग्राम पंचायत प्रधान सराहन प्रेम सिंह ठाकुर ने कहा कि दोनों बेटियों की यह उपलब्धि बागा सराहन क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। बॉक्सिंग क्लब निरमंड के कोच रूपी ने भी दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर बधाई दी है।

निरमंड ब्लॉक के गांव बागासराहन की टीना ने सिल्वर और अनिता ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

निरमंड ब्लॉक के गांव बागासराहन की टीना ने सिल्वर और अनिता ने जीता ब्रॉन्ज मेडल- फोटो : RAMPUR-HP

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed