फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   kian manch warn to jail bharo andolan

जेल भरो आंदोलन शुरू करेगा संयुक्त किसान मंच

Sat, 13 Aug 2022 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। संयुक्त किसान मंच रोहडू़ क्षेत्रीय इकाई ने सरकार की अनदेखी के बाद अब जेल भरो आंदोलन शुरू करने का फैसला लिया है। इसको लेकर शुक्रवार को एक विशेष बैठक रोहडू़ में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता बागवान राजन हरटा ने की। इसमें मंच के राज्य संयोजक हरीश चौहान, सहसंयोजक संजय चौहान, रोहडू़ इकाई के संयोजक सुखदेव चौहान सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। रोहडू़ इकाई के संयोजक सुखदेव चौहान ने बताया कि संयुक्त किसान मंच मांगों को पूरा करने को लेकर सरकार से मांग उठा रहा है।
विज्ञापन

इसको लेकर शिमला में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में संयुक्त किसान मंच के साथ 20 सूत्रीय मांगपत्र पर हुए विचार विमर्श में सरकार ने सभी मांगों को जायज मानकर मुख्यसचिव की अध्यक्षता में कमेटी गठित की थी। इसमें चार अगस्त तक बागवानों की समस्याओं का हल करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन सरकार का यह आश्वासन पूरा नहीं कर पाई है। इसके बाद पांच अगस्त को बागवानों ने प्रदेश सचिवालय के बाहर रोष व्यक्त करते हुए सरकार के खिलाफ विशाल प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव के साथ संयुक्त किसान मंच के पदाधिकारियों की विशेष बैठक हुई थी।
विज्ञापन

इसमें सरकार ने दस दिनों का समय मांगा, लेकिन अब सरकार का यह समय भी निकलता जा रहा है। इस पर कोई अमल नहीं हो रहा है। इसको देखते हुए संयुक्त किसान मंच ने फैसला लिया है कि अगर 15 अगस्त तक सरकार अपने वादे को पूरा नहीं करती है, तो संयुक्त किसान मंच 17 अगस्त को प्रदेश भर बागवानों और किसानों के साथ जेल भरो आंदोलन शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed