फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   khilla fair celebrted in chopal

चौपाल में मनाया खिल्ला पर्व

Wed, 26 Oct 2022 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
khilla fair celebrted in chopal
चौपाल के खिल्ला उत्सव में उपस्ति लोग - फोटो : RAMPUR-HP
चौपाल (रोहडू़)। उपमंडल चौपाल की ग्राम पंचायत देवत के अंतर्गत ग्राम बटेवड़ी में धार्मिक उत्सव ‘खील्ला’ धूमधाम से मनाया गया। उत्सव में हर वर्ष की तरह दीपावली के तीसरे दिन इस बार भी केदारी कुला देवता बटेवड़ी की उपस्थिति में ढोल नगाड़ों के साथ उत्सव का आयोजन किया गया। उत्सव में विभिन्न क्षेत्रों के हजारों लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इसमें चंदान (ब्राह्मण) और बधान (राजपूत) दो बिरादरी के लोग नृत्य के साथ-साथ खिल्ला खींचने की प्रतियोगिता भी होती है। इसके लिए लोक नृत्य के बाद एक आधा फीट की लकड़ी का डंडा जमीन में गाढ़ा जाता है। देवता महाराज की पालकी की पदयात्रा के बाद उस डंडे, जिसे स्थानीय बोली में खील्ला कहा जाता है, पर पालकी को रखा जाता है।
विज्ञापन

उसके चंदान (ब्राह्मण) और बधान (राजपूत) दोनों समुदाय के लोग लकड़ी के डंडे को खींचने के लिए दमखम दिखाते हैं। कई बार तो इस खींचतान में लोगों की दो-दो किलोमीटर लंबी लाइन लग जाती है। इस वर्ष ब्राह्मण समुदाय ने खील्ला खिंचकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed