{"_id":"646900e2db01fb89d60bb458","slug":"khasra-numbers-of-panchayats-included-in-ani-nagar-panchayat-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-278-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: आनी नगर पंचायत में शामिल किए पंचायतों के खसरा नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: आनी नगर पंचायत में शामिल किए पंचायतों के खसरा नंबर
Sat, 20 May 2023 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
Updated Sat, 20 May 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। नगर पंचायत आनी में पांच पंचायतों के कुछ गांवों को बेहतर विकास और सुव्यवस्थित व्यवस्था के लिए शामिल किया जाना है। इस संदर्भ में शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव की ओर से ई-गजट पर अधिसूचना जारी कर दी गई है।
अधिसूचना के मुताबिक नगरपालिका अधिनियम की धारा 4 के तहत ग्राम पंचायत बखनाओं, ग्राम पंचायत आनी, ग्राम पंचायत कराणा, ग्राम पंचायत कुंगश और ग्राम पंचायत नम्होग के 503 खसरा नंबरों को शामिल किया जाएगा। इनको लेकर 29 मई तक आपत्तियां और आवेदन मांगे गए हैं।
एसडीएम आनी नरेश वर्मा ने बताया कि अधिसूचना के मुताबिक पटवार सर्किल मांझादेश की ग्राम पंचायत बखनाओं के आनी वार्ड के खसरा नंबर 2499 से 2599, 2609 से 2850, खसरा नंबर 8284 और 8285, पटवार सर्किल फ्रानाली की ग्राम पंचायत आनी के आनी वार्ड के खसरा नंबर 830 से 911, पटवार सर्किल और ग्राम पंचायत कराणा के खोबड़ा वार्ड के खसरा नंबर 2184 से 2195, 2456 से 2460, पटवार सर्किल और ग्राम पंचायत कुंगश के तेशन वार्ड के खसरा नंबर 1171 से 1187, 2747, 2801, 2814, 2876, 2877 और पटवार सर्किल जाबन की ग्राम पंचायत नम्होग के नालदेहरा वार्ड के खसरा नंबर 1587 से 1627 को शामिल किया जाना है।
विज्ञापन
एसडीएम आनी नरेश वर्मा ने कहा कि इन ग्राम पंचायतों के गांवों को नगर पंचायत आनी में शामिल करने को लेकर संबंधित गांवों और खसरा नंबर के लोगों से 29 मई तक या उससे पहले आपत्तियां एवं दावे मांगे गए हैं। उन्होंने कहा कि इस अवधि के बाद कोई भी आपत्ति और दावे को स्वीकार नहीं किया जाएगा। संवाद