Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Khanog-Suradbangla road undergoing transformation

Rampur Bushahar News: खनोग-सुरड़बंगला सड़क का 1.20 करोड़ से हो रहा कायाकल्प

Wed, 11 Nov 2026 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Khanog-Suradbangla road undergoing transformation
खनोग-सूरड़बंगला सडक़ का हो रहा कायाकल्प। संवाद
. ननखड़ी की मझोली टिप्पर पंचायत के हजारों ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सड़क सुविधा
विज्ञापन

. लोक निर्माण विभाग वार्षिक मरम्मत योजना के तहत करवा रहा टारिंग
. सड़क सुधरने से किसानों-बागवानों सहित स्कूली बच्चों और मरीजों को मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी तहसील की मझोली टिप्पर पंचायत में खनोग-सुरड़बंगला सड़क का 1.20 करोड़ रुपये की लागत से कायाकल्प किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग वार्षिक मरम्मत योजना के तहत साढ़े चार किलोमीटर लंबी सड़क पर टारिंग का कार्य करवा रहा है। इस सड़क के सुधरने से सुरड़बंगला, कंदरेड़ी, डीम, कोटला समेत आसपास के कई गांवों के लोगों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिलेगी। सड़क की हालत बेहतर होने से स्कूली बच्चों, कर्मचारियों और मरीजों को राहत मिलेगी। सड़क सुधारीकरण को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में अकबर सिंह, राई सिंह, शमशेर सिंह, राजेश कनैन, संजीव कुमार और संतोष कुमार समेत अन्य लोगों ने खुशी प्रकट की है। उन्होंने कहा कि सड़क की हालत बेहतर होने से क्षेत्र के किसानों-बागवानों को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस सड़क की खराब स्थिति के कारण नकदी फसलों को मंडियों तक पहुंचाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सड़क सुधरने से सेब सहित अन्य नकदी फसलों की ढुलाई अधिक सुगम होगी और समय पर उत्पाद मंडियों तक पहुंचाए जा सकेंगे। ग्रामीणों ने सड़क के सुधारीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग का आभार जताते हुए उम्मीद जताई कि कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समय में पूरा होगा।



लोक निर्माण विभाग खनोग-सुरड़बंगला सड़क पर वार्षिक मरम्मत योजना के तहत करीब 1.20 करोड़ रुपये की लागत से टारिंग का कार्य करवा रहा है। जल्द ही सड़क का मरम्मत कार्य पूरा कर लिया जाएगा। - राकेश श्याम, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग ननखड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article