फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Keshav Verma became the working president of Pensioners Welfare Organization

Rampur Bushahar News: केशव वर्मा पेंशनर कल्याण संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष बने

Fri, 16 Jun 2023 05:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Fri, 16 Jun 2023 05:27 PM IST
विज्ञापन
Keshav Verma became the working president of Pensioners Welfare Organization
पैंशनर्स वेलफेयर एसासिएशन खंड रामपुर  की जो इकाई कावबिल 15/20 में बैठक के दौरान चर्चा करते हुए।
लंबित मांगों को लेकर बढ़ रहा पेंशनरों में रोष
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। पेंशनर कल्याण संगठन खंड रामपुर जोन की बैठक में काओबिल 15/20 इकाई का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता 15/20 क्षेत्र के प्रभारी विनोद नेगी ने की।
बैठक में केशव वर्मा को सर्वसहमति से कार्यकारी अध्यक्ष की कमान सौंपी गई। इसके अलावा सुरेश वर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया। अन्य सदस्यों का चयन 20 जून को चुनने का निर्णय लिया गया। बैठक में पेंशनरों की समस्याओं पर चर्चा की गई। वर्ष 2016 के बाद सेवानिवृत्त पेंशनरों को नए वेतनमान के अनुसार अभी तक न तो पेंशन मिल पाई है और न ही एरियर। इसके चलते पेंशनरों ने बैठक में सरकार के प्रति रोष जताया। बैठक में पेंशनरों ने सरकार से मांग की कि पेंशनरों के साथ जेसीसी बैठक की जाए। अन्यथा पेंशनरों में दिन प्रतिदिन सरकार के प्रति रोष बढ़ता ही जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने चेताया कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा। सरकार के पास पेंशनरों का वेतन, पेंशन, ग्रेच्युटी, लीव एनकैशमेंट सहित अन्य देनदारियां बची हैं। इसके लिए सरकार कुछ भी नहीं कर रही है। 27 जून को रामपुर खंड के पेंशनर प्रदेश अध्यक्ष आत्मा राम शर्मा के साथ बैठक करेंगे। बैठक में पेंशनर संघ अपने हकों को लेने की रणनीति तैयार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में सुरेश वर्मा, जिया लाल वर्मा, मनसा राम खन्ना, उत्तम सैन, घुई देवी, जबर सिंह, ठाकुर दास, चेत राम, सेवा राम, खेम राज, शादी राम, प्रेम दासी और भाग राम सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed