Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Kaul Singh Negi inspected the construction work underway at Sarag Maidan

Rampur Bushahar News: कौल सिंह नेगी ने सराग मैदान में चल रहे निर्माण कार्य का लिया जायजा

Tue, 17 Nov 2026 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
. सांसद कंगना रनौत ने मैदान के निर्माण के लिए स्वीकृत किए हैं 10 लाख रुपये
विज्ञापन

. ग्रामीणों और मेला मैदान समिति के श्रमदान को सराहा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। हिमकोफेड के पूर्व अध्यक्ष कौल सिंह नेगी ने मंगलवार को गोपालपुर पंचायत के ऐतिहासिक सराग मैदान में चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मैदान के निर्माण में स्थानीय ग्रामीणों और मेला मैदान समिति की ओर से किए जा रहे श्रमदान की जमकर सराहना की। उन्होंने निर्माण कार्य के लिए 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करने पर मंडी की सांसद कंगना रनौत का आभार भी जताया। कौल सिंह नेगी ने कहा कि सांसद कंगना रनौत के पिछले रामपुर दौरे के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं, मंडल अध्यक्ष महेंद्र जैन और स्थानीय लोगों ने सराग मैदान के सुधार एवं निर्माण के लिए आर्थिक सहायता की मांग उठाई थी। इस पर सांसद ने तुरंत संज्ञान लेते हुए मैदान के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत किए थे। उन्होंने कहा कि मैदान में निर्माण कार्य तेजी से और बेहतर ढंग से किया जा रहा है। सांसद की ओर से स्वीकृत पूरी धनराशि मैदान के निर्माण पर ही खर्च की जाएगी। साथ ही गोपालपुर पंचायत के विभिन्न गांवों के लोग भी श्रमदान के माध्यम से अपना योगदान दे रहे हैं। उन्होंने विशेष रूप से मेला मैदान समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि समिति ने हर गांव के लोगों को श्रमदान के लिए प्रेरित किया है। मंगलवार को बाड़ा गांव के ग्रामीण मैदान में श्रमदान करने पहुंचे थे, जबकि अन्य गांवों के लोग भी अलग-अलग दिनों में इसमें भागीदारी निभाएंगे। कौल सिंह नेगी ने कहा कि स्थानीय लोगों की एकजुटता और सामूहिक सहयोग की यह पहल दूसरे क्षेत्रों के लिए भी प्रेरणादायक उदाहरण है। उन्होंने मेला मैदान समिति और सभी ग्रामीणों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मैदान के पूरी तरह तैयार होने के बाद यहां आयोजित होने वाले मेले के साथ विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी बेहतर स्तर पर आयोजन हो सकेगा। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सराहन महेंद्र जैन, मंडल अध्यक्ष रामपुर नरेश चौहान और मीडिया प्रभारी सहित मंडल के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article