फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Kashapat road closed due to landslide; villagers face increased difficulties

Rampur Bushahar News: काशापाट सड़क भूस्खलन से बंद, ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें

Sun, 26 Jul 2026 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Kashapat road closed due to landslide; villagers face increased difficulties
काशापाट पंचायत को जोड़ने वाली सडक़ बनेडा के पास भारी भूस्खलन से ठप। संवाद
. शनिवार रात हुई भारी बारिश से बनेडा के पास बड़ा हिस्सा बह गया
विज्ञापन

. सड़क का एक बड़ा हिस्सा गहरी खाई में तब्दील हो गया

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की दुर्गम पंचायत काशापाट में मूसलाधार बारिश ने कहर बरपाया है। शनिवार रात हुई भारी बारिश और भूस्खलन से काशापाट सड़क का बनेडा के पास बड़ा हिस्सा बह गया है। इससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया है और स्थानीय ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सड़क का एक बड़ा हिस्सा गहरी खाई में तब्दील हो गया है, जिससे संपर्क टूट गया है। सेब का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में सड़क बंद होने से किसानों-बागवानों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों को भी आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। देव कुमार, राजेंद्र, प्रेम राज, महेंद्र, पुष्पा और प्रेम सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि सड़क का बड़ा हिस्सा भूस्खलन की चपेट में आ गया है। बनेडा के पास पहाड़ से रोजाना खतरा बना रहता है। इससे पहले भी सड़क का बड़ा हिस्सा ढह गया था और कई दिनों तक यातायात ठप रहा था। बीते वर्ष भी इसी स्थान पर भूस्खलन से सड़क को नुकसान पहुंचा था। ग्रामीणों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मार्ग को जल्द बहाल करने की मांग की है। सेब का सीजन नजदीक होने के कारण बागवानों को अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाने की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब इस सड़क को नुकसान पहुंचा है। बीते वर्ष भी भूस्खलन के कारण यह मार्ग कई दिनों तक बंद रहा था। तब भी ग्रामीणों सहित बागवानों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। यदि बरसात का कहर जारी रहा तो बागवानों के लिए सेब की पेटियां पहुंचाना मुश्किल होगा। लोक निर्माण विभाग तकलेच के सहायक अभियंता गोवर्धन सिंह ने बताया कि सड़क बहाल करने के लिए जेसीबी मशीनें मौके पर काम कर रही हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही सड़क को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। विभाग सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त करने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed